INDIA गठबंधन में शामिल होना चाहता है TMC का बागी गुट, लेकिन ममता बनर्जी पर रख दी एक शर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। TMC के बागी गुट ने सोनिया गांधी और खरगे को इंडिया गठबंधन में शामिल होने का मौखिक प्रस्ताव दिया है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है।

mamata banerjee tmc ribrat
इंडिया गठबंधन में भी ममता बनर्जी की सीट खाएगा बागी गुट?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ाने वाला TMC का बागी गुट उन्हें एक और झटका देने की तैयारी में है। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी अपने पास रखने वाला यह गुट अब केंद्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन में ममता बनर्जी की जगह लेने की योजना बना रहा है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से अपील करते हुए कहा है कि अगर वह ममता बनर्जी को बाहर करने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो डेमोक्रेटिक तृणमूल (ऋतब्रत बनर्जी का गुट) कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी।

नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने भी भाषण देते हुए ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इंडिया टुडे के मुताबिक इस मुद्दे पर बात करते हुए डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नेता अखरुज्जमान ने कहा कि उनकी पार्टी भी इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है। अखरुज्जमान ने सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सीधी अपील करते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन इसको लेकर उनकी एक शर्त है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को ममता बनर्जी को गठबंधन से हटाना होगा।

अखरुज्जमान ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी भाजपा की सहयोगी टीम की तरह काम करती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव 2024 की याद दिलाते हुए कहा कि वह ममता बनर्जी ही थीं, जिन्होंने विपक्ष की एकता को कमजोर किया था। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला था। अखरुज्जमान ने कहा कि जब भी कांग्रेस की लड़ाई भाजपा के खिलाभ होती है, ममता बनर्जी गठबंधन से अलग हो जाती हैं।

भाजपा से लड़ना है, तो ममता को बाहर करो- DTMC

कभी ममता बनर्जी के नेतृत्व में राजनीति करने वाले अखरुज्जमान ने कहा कि कांग्रेस को अगर भाजपा का सच में मुकाबला करना है, तो उन्हें पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री को गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए। अगर इंडिया गठबंधन ममता बनर्जी को बाहर करने के लिए राजी हो जाता है, तो डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस उसमें शामिल होने और विपक्षी गठबंधन को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए तैयार है।

अधीर रंजन चौधरी ने दिया ममता बनर्जी को ऑफर

तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की तरफ से आए इस बयान पर अभी तक कांग्रेस पार्टी या ममता गुट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ वक्त पहले ही अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था। इस प्रतिक्रिया देते हुए ममता की पार्टी ने कहा था कि अगर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई प्रस्ताव आता है, तो इस पर विचार किया जाएगा।

बता दें, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हालात लगातार कमजोर होती जा रही है। उप चुनाव में भी नंदीग्राम से उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी पार्टी की प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। ममता बनर्जी इस समय अपने आधे से ज्यादा विधायक, सांसद और नेता गंवा चुकी हैं। एक हद तक नाम के अलावा टीएमसी का बागी गुट ज्यादा मजबूत नजर आता है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsINDIA गठबंधन में शामिल होना चाहता है TMC बागी गुट, लेकिन ममता पर रख दी एक शर्त