Hindi NewsIndia Newsmamata banerjee entered Pratik Jain residence and took away key evidence says ed
रेड के दौरान जबरन घुस आईं ममता बनर्जी, जरूरी सबूत वाले दस्तावेज उठा ले गईं: ED के आरोप

रेड के दौरान जबरन घुस आईं ममता बनर्जी, जरूरी सबूत वाले दस्तावेज उठा ले गईं: ED के आरोप

संक्षेप:

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि प्रतीक जैन के घर पर ममता बनर्जी आई थीं। वर उनके घर से सभी जरूरी सबूतों वाले दस्तावेजों को लेकर गई हैं। ममता बनर्जी कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी ले गई हैं। जांच एजेंसी ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित IPAC के दफ्तर पर रेडी मारी।

Jan 08, 2026 03:37 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोलकाता में IPAC के दफ्तर पर छापेमारी की है। इसके अलावा IPAC के मुखिया प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी की गई है। इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि प्रतीक जैन के घर पर ममता बनर्जी आई थीं। वह उनके घर से सभी जरूरी सबूतों वाले दस्तावेजों को लेकर गई हैं। ममता बनर्जी कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी ले गई हैं। जांच एजेंसी ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित IPAC के दफ्तर पर रेडी मारी और फिर कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल IPAC एक राजनीतिक कंसल्टेंट कंपनी है, जिसे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए हायर किया है। ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह छापेमारी हवाला कारोबार को लेकर की गई है। यह हवाला का पैसा कोयला तस्करी सिंडिकेट के जरिए आया था। इस कोयले का बड़ा हिस्सा शाकंभरी ग्रुप ऑफ कंपनीज को बेचा गया। जांच में पता चला है कि इस घोटाले का संबंध में हवाला ऑपरेटरों से भी है। कई लोगों के गवाहों से हवाला गठजोड़ की पुष्टि हुई है।

इसी जांच में यह भी निकला कि कोयला तस्करी में शामिल एक शख्स का लेनदेन IPAC से भी रहा है और उसने कई करोड़ रुपये की रकम कंपनी को ट्रांसफर की थी। इस हवाला गठजोड़ से IPAC का लिंक निकला है। एजेंसी का कहना है कि आज पश्चिम बंगाल के 6 शहरों और दिल्ली के 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

ईडी के अधिकारियों से पूछा- आप कौन हैं और किसके आदेश पर जांच

सर्च के दौरान साउथ कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ईडी के अधिकारियों से उनकी पहचान पूछी। इसके अलावा कोलकाता के कमिश्नर भी कई पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर आए। उनसे बातचीत में ईडी के अधिकारियों ने अपनी पहचान बताई। इसके अलावा यह भी बताया कि किस आधार पर और किस अधिकारी के नेतृत्व में यह रेड मारी जा रही है। संबंधित अधिकारियों ने अपना आईडी कार्ड भी दिखाया।

प्रतीक जैन के घर और ऑफिस में जबरन घुसीं ममता बनर्जी

इसके आगे ईडी ने आरोप लगाया कि जांच सही तरीके से चल रही थी। इसी दौरान ममत बनर्जी बड़ी संख्या में पुलिस वालों के साथ प्रतीक जैन के आवास पर आईं। वह अपने साथ कई जरूरी सबूतों वाले दस्तावेजों को उठाकर ले गईं। वह कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी ले गईं। इसके बाद सीएम ममता का काफिला IPAC के दफ्तर में भी पहुंचा। यहां भी ममता बनर्जी जबरन ही कई अधिकारियों के साथ घुस आईं। यहां से भी वे लोग कई दस्तावेजों को अपने साथ ले गए। इस तरह ईडी ने जांच को प्रभावित किया है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।