'एक-एक सीट से काटे गए 6 लाख वोट', ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को बताया डाकू

भाषा
share

नए सोशल मीडिया चैनल की शुरुआत के मौके पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘2021 के चुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों में हम एक लाख मतों के अंतर से जीते थे, उनमें से प्रत्येक में SIR के दौरान करीब 6 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।’

Mamata Banerjee demands Gyanesh Kumar immediate removal from post and him dacoit
ज्ञानेश कुमार और ममता बनर्जी।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार पर राज्य में अशांत माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। ममता ने दावा किया कि बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी वोट लूटे गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करने के लिए जानबूझकर मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।

नए सोशल मीडिया चैनल की शुरुआत के मौके पर ममता बनर्जी ने कहा, '2021 के चुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों में हम एक लाख मतों के अंतर से जीते थे, उनमें से प्रत्येक में SIR के दौरान करीब 6 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। 2026 के चुनाव से पहले एक साल की अवधि में कुमार और मुख्य साजिशकर्ताओं ने सॉफ्टवेयर का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करके वोट की हेराफेरी की।' बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार को डाकू करार देते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।

राज्य में अशांत माहौल पैदा करने का आरोप

30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भी ममता बनर्जी ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के मुद्दे का जिक्र किया और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी हेरफेर को लेकर चिंता जताई। ममता ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की भाजपा नीत सरकार पर राज्य में अशांत माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, 'इस सरकार के महज चार महीने में लोग उत्पाती गिरोहों के हाथों अत्याचार झेल रहे हैं।'

'सत्तारूढ़ दल के इशारे पर काम कर रही पुलिस'

पुलिस के सत्तारूढ़ दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'यह सही है कि उन्हें कुछ हद तक सत्तारूढ़ दल की बात माननी पड़ती है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होनी चाहिए।' ममता ने यह आरोप भी फिर से दोहराया कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े कुछ बाहरी लोग पश्चिम बंगाल में अशांति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोगों को पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'एक-एक सीट से काटे गए 6 लाख वोट', ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को बताया डाकू