शुभेंदु के प्रभाव में आकर काम मत करो, ममता बनर्जी के करीबी सांसद ने बंगाल पुलिस को दी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ममता बनर्जी के करीबी कल्याण ने कहा कि  याद दिलाना चाहूंगा कि पुलिस का कर्तव्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कानून का पालन करवाना है, न कि किसी भी राजनीतिक नेता, जिनमें शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, के प्रभाव में आकर काम करना।

Mamata Banerjee Close MP Kalyan Warns Bengal Police Dont Act under Suvendu Adhikari Influence

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चीफ व्हिप और सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि वह पूरी ईमानदारी से काम करें, न कि किसी भी नेता जिसमें शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, उनके प्रभाव में आकर काम न करें। कल्याण बनर्जी लोकसभा सांसद हैं और ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले दिनों, बंगाल हार के बाद ममता ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कल्याण बनर्जी ने लिखा, ''मुझे हमारे पुलिसकर्मियों के लिए बहुत सम्मान है, खासकर इसलिए क्योंकि मैं खुद एक पुलिस अधिकारी का बेटा हूं। हालांकि, मैं उन्हें यह याद दिलाना चाहूंगा कि उनका कर्तव्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कानून का पालन करवाना है, न कि किसी भी राजनीतिक नेता, जिनमें शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, के प्रभाव में आकर काम करना। पुलिस को बिना किसी पूर्वाग्रह, भेदभाव या राजनीतिक रंग के लोगों की सेवा करनी चाहिए, और केवल न्याय तथा संविधान के प्रति ही समर्पित रहना चाहिए।''

वहीं, कुछ दिन पहले ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने काकोली घोष को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के पद से हटा दिया था और उनकी जगह दोबारा कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस फैसले से नाराज घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाली थी। घोष को पिछले साल अगस्त में कल्याण बनर्जी के इस्तीफे के बाद यह पद मिला था, लेकिन नौ महीने में ही उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, "1976 से जान-पहचान, 1984 से सफर। आज मुझे चार दशकों की वफादारी का इनाम मिला है।" उनकी इस पोस्ट के बाद पार्टी के अंदर और बाहर काफी हंगामा हुआ था और माना गया कि वे इस फैसले से बेहद खफा हैं। इसके बादए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार की सुरक्षा बढ़ाकर 'वाई-प्लस' कर दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती की रिपोर्टें आ रही हैं।

ममता ने भी उठाए थे पुलिस पर सवाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई, जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कलकत्ता हाई कोर्ट से कहा था कि पश्चिम बंगाल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान पुलिस निष्क्रिय रही। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अवैध ढांचों के खिलाफ जारी विध्वंस अभियान के बीच कहा कि यह (बंगाल) बुलडोजर राज्य नहीं है। ममता विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा और पार्टी दफ्तरों पर हमलों से जुड़े मामले में दलीलें देने के लिए कोर्ट में पेश हुई थीं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।