शुभेंदु अधिकारी के CM बनते ही ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, विपक्षी दलों से कर दी बड़ी अपील
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी विपक्षी पार्टियों से, जिनमें वामपंथी और अति-वामपंथी भी शामिल हैं, अपील करती हूं कि वे भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मंच बनाने के लिए एक साथ आएं।

शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनते ही ममता बनर्जी ने हुंकार भरी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की सभी विपक्षी पार्टियों से अपील की कि वे एक साथ आकर एक संयुक्त मंच बनाएं, ताकि भाजपा का मुकाबला किया जा सके। भाजपा हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता में आई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा का विरोध करने वाले अलग-अलग विचारधाराओं के छात्र संगठनों और एनजीओ से भी भगवा खेमे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने ये बयान उस दिन दिए, जिस दिन राज्य में भाजपा की पहली सरकार ने शपथ ली। बनर्जी ने कहा, "मैं सभी विपक्षी पार्टियों से, जिनमें वामपंथी और अति-वामपंथी भी शामिल हैं, अपील करती हूं कि वे भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मंच बनाने के लिए एक साथ आएं।" उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया।
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि अगर कोई भी राजनीतिक पार्टी इस मामले पर उनसे बातचीत करना चाहती है, तो वह उनसे बात करेंगी। कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर अपने कालीघाट आवास के सामने एक छोटी सी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है। हमारी पहली दुश्मन भाजपा है।
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पूरे राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा, "कुछ जगहों पर गुंडागर्दी हो रही है। कुछ बुरे तत्व उनके (भाजपा के) खेमे में घुस आए हैं।" पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2011 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने किसी के भी खिलाफ अत्याचार नहीं होने दिया।
समूचे विपक्षी दलों के नेताओं ने की बात
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त जीत हासिल की। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर उसने राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई, जबकि TMC को 80 सीटें मिलीं। यह बताते हुए कि बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने उनसे संपर्क किया, बनर्जी ने कहा, "कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुझसे बात की।" उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आरजेडी के तेजस्वी यादव जैसे अन्य नेताओं ने उन्हें संदेश भेजे, जबकि सपा नेता अखिलेश यादव नतीजों के बाद कोलकाता आए और उनसे मुलाकात की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


