वे चाहते हैं मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन... BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चाहती है कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी जब तक मैं तुम्हारा अंत नहीं देख लेती। ममता ने कहा कि अभिषेक और उनके परिवार के सदस्यों को बार-बार तलब किया गया लेकिन उन्होंने समझौता कर राहत पाने की बजाय राजनीतिक लड़ाई जारी रखना चुना।

Mamata Banerjee Attacks BJP Says They Wanted Me to Suffer Heart Attack But

तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ने वाले कई बागी नेताओं द्वारा अभिषेक बनर्जी पर कथित मनमानी का आरोप लगाए जाने के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को उनके समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आईं। ममता ने 'गद्दारों की ओर से' लोगों से माफी मांगी और कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने कभी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए समझौता किया। उन्होंने तृणमूल में फूट के बाद अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव करते हुए कहा कि उनके भतीजे को पार्टी पर हमला करने का 'बहाना' बना दिया गया है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चाहती है कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी जब तक मैं तुम्हारा अंत नहीं देख लेती।

ममता ने कहा कि अभिषेक और उनके परिवार के सदस्यों को बार-बार तलब किया गया लेकिन उन्होंने समझौता कर राहत पाने की बजाय राजनीतिक लड़ाई जारी रखना चुना। पूर्व मुख्यमंत्री ने 'फेसबुक' पर लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "अभिषेक बनर्जी को एक बहाना बना दिया गया है। उनके परिवार के सदस्यों को तलब किया गया। अगर वह चाहते तो राहत पा सकते थे, लेकिन वह मैदान छोड़कर नहीं भागे। जिस तरह उन्होंने लड़ाई जारी रखी, उससे उनकी सारी कमियां माफ हो गईं।"

हाल के हफ्तों में ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले कई वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को तानाशाही तरीके से चलाने और डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने दल बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं गद्दारों की ओर से लोगों से माफी मांगती हूं। मैंने राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए अपना 'विवेक' नहीं बेचा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समझौता करने से इनकार करने की वजह से उन्हें और उनके परिवार को लगातार राजनीतिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "अगर मैंने समझौता किया होता, तो हमें इतनी प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती। जिन्होंने समझौता किया है, उनके अपने आग्रह और दुराग्रह हैं। " ममता ने यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से पाला बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए की।

'कई नेता डर की वजह से दूसरी पार्टी में गए'

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर नेताओं को दल बदलने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कई नेता डर की वजह से दूसरी पार्टी में चले गए। ममता ने कहा, "लोकसभा और राज्यसभा में अब भी हमारे 18 सांसद हैं। जो सांसद 'सेटिंग कंपनी' में शामिल हुए हैं, वे पुलिस के डर से ऐसा कर रहे हैं।"

'मदन मित्रा ने कल बताया था कि समन मिला है'

ममता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेता भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' और भाजपा समर्थित तृणमूल के बागी गुट में जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति (मदन मित्रा) आज गया, उसने कल ही हमें बताया था कि उसे और उसके परिवार को समन मिला है। तभी हमें समझ में आ गया था कि वह पाला बदल सकता है। जिनकी 'सेटिंग'है, वे भाजपा की वॉशिंग मशीन में जा रहे हैं।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।