सोनिया गांधी ने दोस्ती निभाई, पर ममता ने राहुल का नाम आते ही दे दिया झटका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की बॉन्डिंग की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री से राहुल गांधी की पीएम पद के लिए उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बात ही बदल दी।

Sonia Gandhi and Mamata Banerjee
ममता बनर्जी की दिल्ली जाने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तंज भी कसा है। (PTI Photo/Karma Bhutia)

INDIA गठबंधन की बुधवार को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी काफी नजदीक नजर आईं। खबरें हैं कि इस बैठक में आने के लिए सोनिया गांधी को ममता बनर्जी ने ही जोर देकर मनाया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बैठक के बाद का ममता टीएमसी प्रमुख का एक और बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकसभा सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद पर उम्मीदवारी के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहीं हैं।

बुधवार को हुई बैठक में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी साथ बैठे नजर आईं। उनके पास ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी सांसद सुप्रिया सुले भी थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले जून में हुई मीटिंग में भी दोनों नेता साथ बैठी थीं और गले मिलते हुए फोटो भी खूब वायरल हुआ था। खास बात है कि तब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए कुछ ही दिन हुए थे और बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था।

ममता बनर्जी ने ही सोनिया गांधी को मनाया?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि INDIA गठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने के लिए ममता बनर्जी ने ही सोनिया गांधी को मनाया था। उन्होंने कांग्रेस सांसद से मार्गदर्शन देने के लिए कहा था। वहीं, बैठक के दौरान जब पूर्व सीएम चुनाव आयोग पर निशाना साध रही थीं, तब सोनिया ने उनकी पीठ थपथपाई।

राहुल गांधी के पीएम बनने के सवाल पर बात घुमाई

बुधवार को ही जब पत्रकारों ने जब बनर्जी से पूछा कि क्या साल 2029 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस सवाल पर वह चुप्पी साधती हुई नजर आईं। साथ ही उन्होंने कहा, 'हम कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।' खास बात है कि पश्चिम बंगाल चुनाव हारने से पहले कई मौकों पर अविभाजित टीएमसी कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाती रही है।

ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

बनर्जी ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर सरकारें बनाईं। उन्होंने कहा था, 'लेकिन अब यह सामने आ गया है कि ज्ञानेश कुमार 'चोर, डाकू' हैं। उन्होंने लोगों के वोट चुरा लिए, ईवीएम मशीनों को जला दिया, ईवीएम मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया और मतगणना में धांधली की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम लोग मिट्टी से आसमान तक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे... हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।'

कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'दीदी को दिल्ली जाना पड़ा, इसकी वजह आप सभी जानते हैं... क्योंकि वह पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं।' उन्होंने कहा, 'कई तथाकथित नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के लिए पहले राहुल गांधी का विरोध किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि केवल राहुल गांधी ही गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं और उन्हें ही सबसे आगे होना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर बनर्जी ने गांधी के नेतृत्व का साथ दिया होता, तो स्थिति कुछ और होती।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोनिया गांधी ने दोस्ती निभाई, पर ममता ने राहुल का नाम आते ही दे दिया झटका