Hindi NewsIndia Newsmallikarjun kharge attacks shashi tharoor and gets instant reply
कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी; खरगे ने कसा तीखा तंज तो आया शशि थरूर का भी जवाब

कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी; खरगे ने कसा तीखा तंज तो आया शशि थरूर का भी जवाब

संक्षेप: मीडिया ने जब खरगे से शशि थरूर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी हैं। खरगे ने कहा, 'देश हमारे लिए पहले है। कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं।' वहीं शशि थरूर ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।

Wed, 25 June 2025 04:51 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर शशि थरूर पर बुधवार को तीखा तंज कसा। आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर खरगे ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। इसके बाद मीडिया ने जब उनसे शशि थरूर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी हैं। खरगे ने कहा, 'देश हमारे लिए पहले है। कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं।' वहीं शशि थरूर ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इशारों में बड़ी बात कही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शशि थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उड़ने की इजाज़त मत मांगो। पंख तुम्हारे अपने हैं और आसमान किसी का नहीं है।' शशि थरूर के इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस नेतृत्व को जवाब दिया है कि वह अपनी राय रखने के लिए किसी की परमिशन के मोहताज नहीं हैं। माना जा रहा है कि शशि थरूर का यह रुख कांग्रेस नेतृत्व के लिए स्पष्ट संकेत है और वह किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। जयराम रमेश, पवन खेड़ा जैसे नेताओं के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे की बात पर भी उनका दोटूक जवाब मायने रखता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शशि थरूर ने एक लेख भी लिखा था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। द हिंदू अखबार में प्रकाशित लेख में उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ग्लोबल स्टेज पर भारत के लिए एक बड़ी धरोहर हैं। उनके इस लेख से कांग्रेस नेतृत्व असहज है। इसे लेकर ही जब खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा हमला बोला और कहा कि कुछ लोगों के लिए मोदी देश से भी पहले हैं।

ये भी पढ़ें:PM मोदी की तारीफ के बाद किस मूड में शशि थरूर, BJP में जाने को लेकर क्या बोले
ये भी पढ़ें:शशि थरूर ने कांग्रेस को दिया एक और झटका? PM मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत के लिए…
ये भी पढ़ें:शशि थरूर ने किया था उपचुनाव में नहीं बुलाए जाने का दावा, कांग्रेस ने किया खारिज

शशि थरूर दे चुके हैं सफाई- भाजपा जॉइन करने का नहीं है इरादा

हालांकि शशि थरूर अपने लेख को लेकर यह सफाई भी दे चुके हैं कि इसका मतलब यह न निकाला जाए कि उनका भाजपा जॉइन करने का इरादा है। वहीं कांग्रेस ने उनकी राय से पहले ही दूरी बना ली थी। बता दें कि कई देशों के दौरे पर गए शशि थरूर ने भारत सरकार का भी बचाव किया था।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।