आपका मुंह भी नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर अमित शाह से खरगे के तीखे सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई पर मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतनी गड़बड़ हो रही है, आप गृह मंत्री हैं, लेकिन इसके बाद भी आपका मुंह भी नहीं खुलता, क्या कोई सिल दिया है।

Mallikarjun Kharge Attacks Amit Shah Says You Cant Even Open Your Mouth Did Someone Stitch You Up
आपका मुंह भी नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या; अमित शाह से खरगे के तीखे सवाल

लोकसभा में पास होने के बाद लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को राज्यसभा में चर्चा एवं पारित करवाने के लिए पेश किया गया। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में हुई पुलिस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल पूछे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतनी गड़बड़ हो रही है, आप गृह मंत्री हैं, लेकिन इसके बाद भी आपका मुंह भी नहीं खुलता, क्या कोई सिल दिया है क्या मुंह को, बंद कर दिया? बोलना चाहिए था खुलकर, देश की भलाई के लिए बोलना पड़ता है। मैं नहीं बोलूंगा... अगर यह बोलेंगे तो सबक स्टूडेंट ने सिखाया है तो इससे डबल एक दिन फिर आपको सिखाएंगे।

खरगे ने कहा, ''20 जुलाई को हजारों छात्र संसद की ओर शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे, वे संवाद चाहते थे, लेकिन उन्हें मिला लाठीचार्ज, आंसू गैस, पैलेट गैस, करंट वाले बैरिकेड्स, मेट्रो-रेलवे स्टेशन बंद। यह सब आपने किया और इससे छात्र चिढ़ गए, नागरिक भी गुस्से में रहे। इसलिए उनको यह आंदोलन करना पड़ा, लेकिन आप संभाल नहीं सके। शांति से बात नहीं कर सके। 100 से अधिक छात्र इस आंदोलन में थे, वे घायल हो गए। आईसीयू में पहुंच गए। कई बच्चों को आंखों में पैलेट गन के छर्रे लगे। टीवी में सब दिखाया जा रहा है। यह देखकर हमको काफी शर्म आई। उनको आई यह नहीं पता। मेरे छात्र जो गांव से आए, उन बच्चों को पैलेट का इस्तेमाल करके मार रहे हैं।''

खरगे ने आगे कहा, ''जिन स्टूडेंट्स के हाथ-पैर टूटे, उसका जिम्मेदार कौन है? गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। आप बंद कमरे में रहकर मेरी बात सुन रहे होंगे। लेकिन आप बंद कमरे में रहकर बहुत दिन छिप नहीं सकते, एक दिन हम बाहर खींचकर लाएंगे और जनता के सामने बैठाएंगे।'' खरगे के इस बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सवाल खड़े किए और इन शब्दों को असंसदीय कहा। नड्डा ने कहा, ''राज्यसभा के नेता विपक्ष को हम शांति से सुन रहे हैं और यहां लोकतंत्र में शांति से सुनना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन उनसे निवेदन है कि तर्क के साथ भावावेश में न आएं और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जो असंसदीय है।''

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो पर भी खरगे ने घेरा

खरगे ने आगे कहा, ''जनशक्ति आपको खींच कर लाएगी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक शब्द यहां नहीं कहा गया।'' पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए खरगे ने कहा कि रात के 12 बजे इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे, क्योंकि उनको नींद नहीं आ रही थी। परेशान थे। आपको मन की बात कहने की आदत है। कम से कम बच्चों को एड्रेस करने के लिए समय नहीं मिला, रात के 12 बजे मिला। थैंक्यू फ्रेंड्स कहा। नए-नए शब्द इस्तेमाल किए, वरना हिंदी में बोलते हैं। लाठीचार्ज कराने के लिए आंसू गैस छोड़ने के लिए, पैलेट गैस के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। आप गृह मंत्री की हिजाफत करना चाहते हैं, लेकिन बहुत दिन तक नहीं कर सकते। एक दिन बाहर निकलना पड़ेगा। आपके लोगों ने सादे कपड़ों में छात्रों को पीटा। देश इन सवालों का जवाब चाहता है। अगर गृह मंत्री जवाब नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआपका मुंह भी नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या; अमित शाह से खरगे के तीखे सवाल