जवानों के अपमान पर चुप क्यों बैठे हैं PM मोदी? कर्नल सोफिया कुरैशी वाला मुद्दा उठा खरगे का बड़ा हमला

Jul 29, 2025 06:00 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम हमने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा जवानों का अपमान किए जाने पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए

जवानों के अपमान पर चुप क्यों बैठे हैं PM मोदी? कर्नल सोफिया कुरैशी वाला मुद्दा उठा खरगे का बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम हमने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा जवानों का अपमान किए जाने पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए और पूछा कि भाजपा सांसदों और मंत्रियों द्वारा सशस्त्र बलों का अपमान करने पर प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों रहते हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए लेकिन ऐक्शन क्यों नहीं लिया जाता।

मल्लिकार्जुन खरगे ने विजय शाह की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, अगर कोई ऐसी बात करता है तो उसे निकाल दो किसी और को लेकर आओ। आपके पास तो इतने भरे हुए लोग हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मंत्री के शब्दों की निंदा की थी और खंडन किया था। ऐसे में क्या जेपी नड्डा इस मंत्री को बाहर निकालेंगे। इसी के साथ उन्हेंने अन्य बयानों का जिक्र करते हुए पूछा कि बीजेपी ने इन पर क्या कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, देशभक्ति में पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन अपने ही मंत्री और नेताओं के ऐसे बयानों पर वह चुप क्यों रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, 24 अप्रैल को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। पूरा विपक्ष मीटिंग में था, लेकिन PM मोदी नहीं आए। वे सउदी अरब से लौटते ही बिहार में रैली करने चले गए।

उन्होंने कहा, क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति PM की यही गंभीरता है? 2016 में उरी और पठानकोट में आतंकी हमला हुआ। 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। 2025 में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ इन सभी घटनाओं से साफ है कि बार-बार देश की सुरक्षा में चूक हो रही है। इन घटनाओं के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए और उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।