प्रधानमंत्री मोदी के बाद राहुल गांधी से मिले मलेशिया के PM, साथ किया नाश्ता

By Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा

ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद राहुल गांधी से मिले मलेशिया के PM, साथ किया नाश्ता
राहुल गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं।

कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है। मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी।

मुलाकात के बाद क्या बोले पीएम मोदी

मलेशिया ब्रिक्स समूह में भागीदार देश है। वह आसियान समूह के भीतर भी भारत का एक प्रमुख साझेदार देश है। मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर कहा, समुद्री पड़ोसी, करीबी साझेदार और हमारे लोगों के जरिये मजबूत हुई दोस्ती। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा,भारत-मलेशिया संबंध सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा की आवाजाही जैसे महत्वाकांक्षी नए क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
'सीमावर्ती इलाकों में शांति जरूरी' ब्रिक्स में जिनपिंग से PM मोदी की दो टूक

किन बातों पर हुई चर्चा?

पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ता रक्षा सहयोग, द्विपक्षीय निवेश में विस्तार और लोगों के बीच गहरे संबंध दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति को दर्शाते हैं। अनवर ने कहा कि उन्होंने भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में मलेशियाई कंपनियों के लिए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मलेशियाई निर्यात वस्तुओं की भारतीय बाजार में पहुंच को सुगम और तेज करने की जरूरत पर बल दिया। मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत में रणनीतिक क्षेत्रों, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:
ना अमेरिका से डर और ना दबाव में रिश्ते, ब्रिक्स से भारत ने दिया बड़ा संदेश

उन्होंने कहा, मलेशिया और भारत के पास एक-दूसरे की पूरक क्षमताएं हैं, जिनका उपयोग औद्योगिक सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण, प्रतिभा विकास और द्विपक्षीय निवेश के माध्यम से किया जा सकता है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने फरवरी में मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:
‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, BRICS में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने छेड़ा तराना

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।