ओडिशा में बड़ी घटना, अस्पताल में आग; ICU में कम से कम 10 की मौत
ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में आग लग गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में आग लग गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, ICU में लगी आग के चलते कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 5 और मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं। खबर है कि कुछ मरीजों को अस्पताल परिसर के ही नए भवन में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन मांझी हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने चश्मदीदों के हवाले बताया कि घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे मरीज दम घुटने के कारण मारे गए।
25 लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे
ओडिशा CMO ने कहा, 'मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को प्रभावित मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने और बिना किसी रुकावट के उनका इलाज जारी रखने का निर्देश दिया।'
CMO ने बताया, 'मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए, मुख्यमंत्री ने हर मृतक व्यक्ति के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों और उनके रिश्तेदारों से भी मुलाकात की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के अधिकारियों को सभी घायल और प्रभावित मरीजों के लिए सबसे अच्छी मेडिकल केयर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।'
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

