कोलकाता में बड़ा हादसा, मशहूर आनंदलोक अस्पताल में लगी आग; कई मंजिलें चपेट में

Apr 21, 2026 12:27 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है।

कोलकाता में बड़ा हादसा, मशहूर आनंदलोक अस्पताल में लगी आग; कई मंजिलें चपेट में

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। अब तक साफ नहीं है कि घटना के समय अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद आग बुझाने के लिए तीन अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि साल्टलेक के करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मरीजों को किया शिफ्ट

आग लगने की खबर के साथ ही मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से शिफ्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुमान है कि आग लगने के बाद करीब 75 से 80 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है और दूसरी इमारत में पहुंचाया गया है। राहत की खबर है कि अस्पताल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित है। आग पर काबू पाने का काम जारी है।

कैसे लगी आग

इस घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अस्पताल की कैथ लैब से धुआं उठता देखा गया था। यह लैब दूसरी मंजिल पर है। अग्निशमन विभाग को आशंका है कि एसी के अंदर शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग भड़की है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

मीडिया से बातचीत में चश्मदीदों ने कहा कि दूसरी मंजिल से आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। इसके कुछ समय बाद ही पूरा इलाके में धुआं हो गया। उन्होंने बताया कि लोगों ने मरीजों को निकालने में अस्पताल के स्टाफ की मदद की।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अस्पताल के सभी मरीज सुरक्षित हैं और अस्पताल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई मरीज पीछे न रह जाए, सभी मंजिलों की बारीकी से जांच की जा रही है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें