कर्नाटक की नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है। इसी दौरान आठ लोग डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में तेज बहाव के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के आठ सदस्य डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। डूबने वाली में सात महिलाएं हैं जबकि दो अन्य लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है।
पीएम मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ''कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनां हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘’लोग पानी के स्तर का सही आकलन किए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक तेज धारा में फंसकर एक या दो लोग बह गए।'' इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में कुछ व्यक्ति नदी में कूद गए। इस दौरान तेज धारा में और भी लोग फंस गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लापता हैं। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं। मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली निवासी के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में बारिश के कारण नदी की धारा तेज होने के बाद घटी, जिससे कई लोग बह गए जो सीपियां इकट्ठा करने के लिए नदी के गहरे हिस्सों में गए थे।
मृतकों की पहचान उमेश मंजूनाथ नाइक (40), लक्ष्मी महादेव नाइक (42), लक्ष्मी जट्टप्पा नाइक (30), लक्ष्मी अप्पन्ना नाइक (60), लक्ष्मी शिवराम नाइक (49), ज्योति मस्तम्मा नाइक (34), मालती नाइक (38) और मस्तम्मा नाइक (60) के रूप में हुई है। जिन दो लोगों को बचाया गया है, वे हैं नागरत्ना और महादेवी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम, डिप्टी सीएम ने भी जताया दुख; मुआवजे का ऐलान
एक्स पर एक पोस्ट में, सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें बेहद दुखद और दर्दनाक घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ और उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "मानवीय आधार पर, राज्य सरकार इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देगी।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसी भी जानकारी है कि इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोग भी लापता हैं, और उनकी तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आइए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करें कि जो लोग लापता हैं, वे जीवित लौट आएं और अपने प्रियजनों से मिल सकें।" कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी इन मौतों पर संवेदना व्यक्त की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


