हाईवे पर टोल वसूली में बड़ा खेल! फर्जी सॉफ्टवेयर से कटती थीं रसीदें; कैसे हुआ खुलासा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जांच एजेंसी ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 14 ठिकानों को खंगाला। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनकी जांच जारी है।

Major scam in highway toll collection
फेक सॉफ्टवेयर के जरिए खेल चल रहा था

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कई टोल प्लाजा पर बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में कई राज्यों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने कई राज्यों की पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की।

दर्ज एफआईआर में आरोप है कि संदिग्ध ठेकेदारों और ऑपरेटरों ने एनएचएआई के सिस्टम से छेड़छाड़ कर इस हाईटेक घोटाले को अंजाम दिया है। इसके तहत टोल बूथ पर गलत सॉफ्टवेयर लगा दिए गए, जिसके बाद जब कोई वाहन वहां से गुजरता था, तो अनाधिकृत सॉफ्टवेयर फर्जी रसीद काट देता था।

कई जगहों पर छापेमारी

जांच एजेंसी ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 14 ठिकानों को खंगाला। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच जारी है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच, एनएचएआई रिकॉर्ड से अनाधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। एजेंसी के अनुसार, छापे का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना और इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना है।

अब केंद्रीय एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन लेनदेन से प्राप्त धन को एनएचएआई के आधिकारिक खातों में दर्ज किए बिना कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया था। ईडी के मुताबिक, अब तक जांच की गई सामग्री से अनियमितताओं में ऐसे अनधिकृत एप्लिकेशन के उपयोग का संकेत मिलता है। मामले की जांच जारी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईवे पर टोल वसूली में बड़ा खेल! फर्जी सॉफ्टवेयर से कटती थीं रसीदें