पीएम मोदी को गालियां देने वाली रुचिका को मिला महुआ मोइत्रा का सपोर्ट, बोलीं- सरकार कभी नहीं सीखेगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रुचिका सिंह के सपोर्ट में पोस्ट किया है। उन्होंने एफआईआर को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है और कहा है कि सरकार कभी नहीं सीखने वाली। रुचिका ने पीएम मोदी को गालियां दी थीं।

Mahua Moitra Supports Ruchika Singh Who Abuse PM Modi in Jantar Mantar Protest Says Government Will Not Learn
महुआ मोइत्रा और रुचिका सिंह

नोएडा की रहने वाली 25 साल की रुचिका सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गालियां देने के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी रुचिका को सपोर्ट किया है। मोइत्रा ने जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। साथ ही, यह भी कहा है कि यह सरकार कभी नहीं सीखेगी।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, ''25 साल की प्रदर्शनकारी रुचिका सिंह के खिलाफ स्टेट मशीनरी का इस तरह बदले की भावना से इस्तेमाल करना शर्मनाक है। यह सरकार कभी नहीं सीखेगी। किसी को भी उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।'' इससे पहले, सीजेपी ने भी पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर कहा था कि रुचिका सिंह के खिलाफ क्रिमिनल मशीनरी का गलत इस्तेमाल मंजूर नहीं है। गाली-गलौज पर क्रिमिनल केस नहीं बनता। लोकसभा के 50 फीसदी सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस हैं। भाजपा में करीब 100 सांसदों के खिलाफ ऐसे केस हैं। पुलिस अपनी एनर्जी उन पर लगा सकती है, किसी 25 साल की लड़की पर नहीं। युवाओं को परेशान करना तुरंत बंद होना चाहिए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि छात्र आंदोलन के दौरान नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में नोएडा में एक युवती के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई है। यह FIR एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज की गई थी।

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को आरोपी ने जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और नफरत फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से ऐसा किया गया। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 353(1) (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया।

जंतर-मंतर आंदोलन में की थी गाली-गलौज

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नोएडा) मनीषा सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "गाजियाबाद के एक रहने वाले ने नोएडा के सेक्टर 168 में रहने वाली एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने जंतर-मंतर पर भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली-गलौज की। यह एक जीरो FIR है और इसे आगे की जांच के लिए नई दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाएगा।" अधिकारियों ने कहा कि जीरो एफआईआर एक ऐसी एफआईआर है, जो किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज की जा सकती है।

बाद में संबंधित थाने में ट्रांसफर होती है एफआईआर

इसके बाद, इसे उस पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिसके पास मामले की जांच करने का अधिकार होता है। इससे यह पक्का होता है कि अधिकार क्षेत्र के मामलों में बिना किसी देरी के तुरंत शिकायत दर्ज हो जाए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन 25 जुलाई को खत्म हुआ। हजारों स्टूडेंट एक्टिविस्ट, इनोवेटर-एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ उनकी 26 दिन की भूख हड़ताल में शामिल हुए। यह नीट पेपर लीक के बाद आंदोलन हुआ था। 20 जुलाई को जोरदार प्रदर्शनों, पुलिस की झड़प और संसद तक एक बड़े मार्च के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकार कभी नहीं सीखेगी, पीएम मोदी को गालियां देने वाली रुचिका के सपोर्ट में महुआ