हल्के में मत लो; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर महुआ मोइत्रा की चेतावनी- परमाणु तबाही में...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से यह संदेश देने को कहा कि हम डरते नहीं है। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे।

हल्के में मत लो; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर महुआ मोइत्रा की चेतावनी- परमाणु तबाही में...

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मजबूत समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी ताकत को कम आंकना ठीक नहीं है। अभिजीत दीपके के एक पोस्ट का जवाब देते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा, 'और कैसे! कॉकरोच परमाणु विस्फोट में भी जीवित रहते हैं, उन्हें हल्के में न लें। आगे बढ़ते रहो अभिजीत दीपके।' उन्होंने अपनी पोस्ट में हैशटैग #cjpprotest का भी इस्तेमाल किया है।

महुआ मोइत्रा का यह बयान उस वीडियो के संदर्भ में आया है जिसमें दावा किया गया था कि कॉकरोच कभी मैदान में नहीं उतरेंगे। लेकिन प्रदर्शनकारी भारी गर्मी में भी सड़कों पर उतरे, जिससे विपक्षी खेमे में उत्साह बढ़ा है। महुआ मोइत्रा का यह समर्थन सीजेपी आंदोलन को नया आयाम दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इसे एकजुटता की नई मिसाल मान रहे हैं। इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर चर्चा पैदा की है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग

सैकड़ों प्रदर्शनकारी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सीजेपी के बैनर तले शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से यह संदेश देने को कहा कि हम डरते नहीं है। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे, जहां सुबह से ही लोग एकत्र होने लगे थे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए। ये मुखौटे प्रदर्शन स्थल पर बांटे जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद करने की मांग करते हुए भी नारेबाजी की और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दीपके ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे केवल देश, महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर के समर्थन में नारे लगाएं और सांप्रदायिक राजनीति का विरोध करें।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें