महुआ मोइत्रा को रात में कमरा खाली करने का आदेश, सर्किट हाउस के बाहर हंगामा; पूरा मामला
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि देर रात उन्हें कृष्णनगर सर्किट हाउस छोड़ने का आदेश दिया गया। इसके अलावा सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे थे और नारेबाजी कर रहे थे।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि देर रात उन्हें कृष्णनगर सर्किट हाउस में कमरा खाली करने को कहा गया। उन्होंने नदिया जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि चेकइन करने के कुछ घंटे बाद ही उनसे कहा गया कि उन्हें कमार छोड़ना होगा। मोइत्रा ने कहा कि वह शाम को 6:30 के करीब सर्किट हाउस पहुंची थीं। उन्हें एक कमरा एलॉट किया गया। वहीं रात में 9 बजकर 20 मिनट पर उन्हें डिनर दिया गया। इसके बाद 10 बजे के करीब कहा गया कि उन्हें कमरा खाली करना होगा।
टीएमसी सांसद ने एक्स पर कहा कि थोड़ी देर बाद उन्हें एक औपचारिक आदेश भी दे दिया गया कि कमरा खाली करना होगा। वहीं सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे और 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे। वे हमला करने को तैयार थे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी मुझसे गोलियों का सामना करने की बात कही है। मैं पीछे नहीं हटने वाली हूं।'
महुआ मोइत्रा ने कहा कि पहले उन्हें कमरा आवंटित कर दिया गया और फिर करमा छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। उन्हें कमरा छोड़ने के लिए बार-बार फोन और मेसेज आ रहा था। उन्होंने कहा, मैंने जब कमरा खाली करने से इनकार करक दिया तो अधिकारी परेशान करने लगे।
महुआ मोइत्रा ने क्या बताई पूरी बात
महुआ मोइत्रा ने वीडियो संदेश में कहा, मुझे पूरी तरह तैयार करके कमरा दिया गया था। रात में खाना भी परोसा गया। मैं 6 बजकर 15 मिनट पर यहां आई थी और रात में 10 बजे मुझे कमरा खाली करने का आदेश दे दिया गया। मैंने कहा कि इस तरह रात में मैं यहां से नहीं जाने वाली हूं। इसके बाद जिला अधिकारी का आदेश मिला कि कमरा खाली करने को कहा गया है।
मोइत्रा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने भी मुझसे कहा था कि मैं एक स्वतंत्रता सेनानी की तरह जमीनी स्तर पर उतरकर हालातों का सामना करूं। मैं वही कर रही हूं। आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा उन सांसदों में हैं जो कि ममता बनर्जी का समर्थन करती हैं। वहीं टीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आ गए हैं।
महुआ मोइत्रा ने कहा, कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा था कि जिला प्रशासन मुझे सुरक्षा देगा। वही जिला प्रशासन आज मुझसे कमरा खाली करवा रहा है।उन्होंने कहा कि नेजरात डिप्टी कलेक्टर की तरफ से कमरा खाली करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि 14 अगस्त की शाम से साफ फाई के लिए सर्किट हाउस सेवा के लिए उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने पूरा कमरा और बाथरूम तक दिखाया और कहा कि कमरा पूरी तरह तैयार करके उन्हें आवंटित किया गया था।


