बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, ‘चोर-चोर’ के लगे नारे; BJP पर भड़कीं TMC सांसद

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडों, सब्जियों से हमला किया गया है। वह पार्टी के दफ्तर में थीं, जब बाहर भीड़ इकट्ठी होकर अंडे फेंकने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 'भाजपा के गुंडों' ने हमला किया है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अंडों से हमला हुआ। सांसद ने बताया कि वह पार्टी ऑफिस में थीं, जब बाहर बड़ी संख्या में भीड़ ने उन पर अंडे और सब्जियां फेंके। मोइत्रा ने दावा किया कि यह लोग भाजपा के भेजे गए गुंडे हैं और पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने भी भीड़ को शांत नहीं करवाया। भीड़ ने वापस जाओ और चोर-चोर के कथित तौर पर नारे लगाए।

मोइत्रा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी दिख रही थी। उनके हाथों में अंडे, सब्जियां और काले झंडे हैं। भीड़ लगातार महुआ के ऑफिस पर हमला कर रही है। वीडियो में मोइत्रा ने कहा, ''देखिए क्या हो रहा है। पुलिस देख रही है। यह भाजपा की भीड़ है जो यहां इकट्ठी है। मैंने डीजीपी को फोन किया, पुलिस बस देख रही है। सीआरपीएफ भी बस देख रही। सभी लोग देखिए। मैं यहां की सांसद हूं और दफ्तर में हूं।'' सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में लोग बाहर देखे जा सकते हैं। वहीं, पुलिस के जवान भी खड़े हुए हैं।

मोइत्रा ने दावा किया पश्चिम बंगाल के डीजीपी को उन्होंने फोन किया, लेकिन उठा नहीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''नमस्ते बंगाल के डीजीपी, पिछले 2 घंटे से आपकी पुलिस मजाक देख रही है और भीड़ को हटा नहीं रही है। वे चाहते हैं कि मैं भाग जाऊं और जब मैं अपनी कार में घुसूं तो वे मुझ पर अंडे/पत्थर फेंकेंगे। प्लीज अपना काम करें। भीड़ को हटाएं। मैं एनएच ढाबा प्लासी में हूं।'' वीडियो में सांसद ने कहा कि मैं बैठक कर रही थी पार्टी ऑफिस में, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई और अंडे फेंकने लगे। जब मैं खिड़की के पास आई तो मुझे भी ये लगे, जिससे चोट लगी।

कुणाल घोष पर भी फेंका गया था अंडा

बता दें इससे पहले टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर 16 जून को अंडे से हमला किया गया था। वह मीडिया से बात कर रहे थे, इसी दौरान वहां एक युवक ने उनके सिर पर अंडा फेंक दिया था। हालांकि, उन्होंने इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताया था। इसके अलावा, उदयन गुहा, सुजॉय हाजरा, बप्पदित्य दासगुप्ता जैसे नेताओं के खिलाफ भी अंडों से हमला किया जा चुका है। टीएमसी इन हमलों के पीछे भाजपा पर आरोप लगाती रही है, जबकि बीजेपी ने जवाब दिया है कि स्थानीय लोगों का यह गुस्सा है।

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी को बनाया गया निशाना

बंगाल हार के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने सोनारपुर पहुंचे ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को भी गुस्से का शिकार होना पड़ा था। पीड़ितों से मिलने के दौरान अभिषेक पर भीड़ ने अंडों, पत्थरों और चप्पलों से हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने का आरोप लगाया था। अभिषेक ने किसी तरह पुलिस का हेलमेट पहनकर अपनी जान बचाई थी। वहीं, मदन मित्रा, सौमित्र बनर्जी जैसे नेताओं पर भी अंडे फेंके जा चुके हैं।

अंडे को मिड डे मील से हटाने पर भी भड़की थीं

हाल ही में राज्य के मिड डे मील से अंडे को शामिल न किए जाने पर भी महुआ मोइत्रा ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि बंगाल में बच्चे सोया खाना ज्यादा पसंद नहीं करते। राजमा पर कहा कि भारत की तुलना में यह यहां ज्यादा प्रचलित नहीं है। कोलकाता नगर निगम के स्कूलों में मिड डे मील उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी इस्कॉन को दी गई है। इसमें अंडा शामिल नहीं होगा, जिस पर टीएमसी ने सवाल उठाए हैं। खाने में बच्चों को पनीर, सोया, राजमा, दाल और दूध जैसे वेज ऑप्शन दिए जाएंगे। मोइत्रा ने इस पर शुभेंदु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंडा ए क्लास का प्रोटीन है। सोया भी एकमात्र नॉन एनिमल प्रोटीन है। लेकिन यह बच्चों को पसंद नहीं। जब हम स्कूल में बच्चों को सोया खिलाते थे तो उन्हें पसंद नहीं आता था। यह यह सांस्कृतिक वजह से वेज फूड को बढ़ावा देना नहीं है तो फिर क्या है। किस वजह से यह किया जा रहा।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।