Hindi NewsIndia NewsMahua Moitra Defends Attending and dancing at Wedding Of Naveen Jindal Daughter
नवीन जिंदल की बेटी की शादी में महुआ मोइत्रा ने किया डांस, वायरल वीडियो पर अब दिया जवाब

नवीन जिंदल की बेटी की शादी में महुआ मोइत्रा ने किया डांस, वायरल वीडियो पर अब दिया जवाब

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महुआ मोइत्रा, BJP सांसद कंगना रनौत और NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ ‘ओम शांति ओम’ फिल्म के लोकप्रिय गीत 'दीवानगी दीवानगी' पर स्टेज पर डांस करते देखा गया।

Dec 09, 2025 09:49 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी में अपनी मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। शादी समारोह के दौरान महुआ मोइत्रा डांस करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोइत्रा ने एक्स पर लिखा- वह (नवीन जिंदल) मेरे पुराने दोस्त हैं। यह उनकी बेटी की शादी थी। यह दोस्तों और परिवार के बीच का निजी समारोह था। राजनीति का मतलब यह नहीं कि इंसानों से सारे रिश्ते खत्म कर दिए जाएं और किसने कहा कि कुछ गलत होने पर मैं आवाज नहीं उठाऊंगी?

वायरल हुआ ‘अप्रत्याशित कोलैब’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महुआ मोइत्रा, BJP सांसद कंगना रनौत और NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ ‘ओम शांति ओम’ फिल्म के लोकप्रिय गीत 'दीवानगी दीवानगी' पर स्टेज पर डांस करते देखा गया। खुद नवीन जिंदल भी इस परफॉर्मेंस में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का व मनोरंजक बन गया। नेटिजन्स ने इसे अनएक्सपेक्टेड कोलैबरेशन बताया और विपरीत राजनीतिक विचारधारा वाले नेताओं को एक साथ देखकर आश्चर्य जताया।

संगीत की तैयारियों की झलक

कंगना रनौत ने कार्यक्रम से पहले की कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें सभी सांसद संगीत की रिहर्सल करते नजर आ रहे थे। रनौत ने लिखा- कुछ फिल्मी पल साथी सांसदों के साथ… जिंदल जी की बेटी के संगीत की रिहर्सल।

जिंदल परिवार का स्टार-स्टडेड समारोह

दिल्ली स्थित जिंदल परिवार के घर में हुआ यह भव्य समारोह राजनीतिक और कारोबारी दुनिया की कई मशहूर हस्तियों को एक मंच पर लेकर आया। शाम का एक प्रमुख आकर्षण रहा- जिंदल परिवार के चारों चेहरे: रतन, पृथ्वीराज, सज्जन और नवीन का दलेर मेहंदी के लोकप्रिय 90 के दशक के गीत ना ना ना रे पर एक साथ डांस करना।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।