Hindi NewsIndia NewsMaharashtra Yavatmal village 1500 population registers 27398 births in 3 months
गांव की आबादी 1500, 3 महीने में पैदा हो गए 27 हजार बच्चे! रिकॉर्ड देख चकराए अधिकारी

गांव की आबादी 1500, 3 महीने में पैदा हो गए 27 हजार बच्चे! रिकॉर्ड देख चकराए अधिकारी

संक्षेप:

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के एक सतर्कता अभियान के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार के हालिया आदेश के बाद विभाग इन रिकॉर्ड की जांच कर रहा था।

Dec 19, 2025 07:35 pm ISTJagriti Kumari पीटीआई, नागपुर
share Share
Follow Us on

क्या ऐसा संभव है कि किसी गांव में महज 1500 लोग रहते हों, लेकिन 3 महीने में वहां 27 हजार बच्चों का जन्म हो? महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कप मच गया है। जानकारी के मुताबिक 1,500 आबादी वाले एक गांव में सिर्फ 3 महीनों में 27,398 जन्म पंजीकरण के मामले सामने आने से अधिकारी हैरान रह गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया है कि अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी की आशंका के बीच जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह गड़बड़ी स्वास्थ्य विभाग के एक सतर्कता अभियान के दौरान सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अवैध और देर से जन्म-मृत्यु पंजीकरण रद्द करने की जांच के हालिया आदेश के बाद, विभाग ने सितंबर और नवंबर के बीच के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया था।

इस दौरान आर्णी तालुका की शेंदुरसनी ग्राम पंचायत के जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रणाली में दर्ज डेटा ने उन्हें चौंका दिया। सूचना अधिकारियों ने बताया कि तीन महीनों की अवधि में 27,000 से अधिक बच्चों के जन्म पंजीकृत किए गए। इतनी बड़ी संख्या में रिकॉर्ड की गड़बड़ी को गंभीर मामला बताते हुए एक जांच कमिटी का गठन किया गया था।

जांच में यह निष्कर्ष निकला गया कि 27,398 बर्थ रिकॉर्ड में से 27,397 और 7 मृत्यु रिकॉर्ड उस पंचायत क्षेत्र के हैं ही नहीं और संदिग्ध हैं और ग्राम पंचायत के माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण होना असंभव है। इसके बाद मामले को तकनीकी जांच के लिए पुणे के स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक को भेजा गया। इसके बाद यह बात सामने आई कि शेंदुरसनी ग्राम पंचायत की CRS (सिविल पंजीकरण प्रणाली) ID मुंबई से मैप की गई थी। 11 दिसंबर को मिली एक टेक्निकल जांच रिपोर्ट के मुताबिक ये रिकॉर्ड साइबर फ्रॉड की संभावना के दायरे में आते हैं और इस संबंध में यवतमाल के सिटी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र का मामला
ये भी पढ़ें:एक पिता के सौ-सौ बच्चे! चीनी अरबपति US में बना रहे मेगा फैमिली;रिपोर्ट से हड़कंप

वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ने यवतमाल के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों से अपील की है कि वे अपना CRS ID, पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर ना करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।