मुंबई में 'स्कूल जिहाद'? BJP नेता किरीट सोमैया ने लगाए तीखे आरोप

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुबंई में स्कूल जिहाद फैलाने का आरोप लगाया है। सोमैया ने कहा की बीएमसी ने 164 अवैध स्कूलों की सूची जारी की है। इसमें से कथित तौर पर 150 से ज्यादा स्कूल मुस्लिम भू-माफियाओं द्वारा संचालित किए जा रहे थे।

मुंबई में 'स्कूल जिहाद'? BJP नेता किरीट सोमैया ने लगाए तीखे आरोप

"देश की राजनीति में अब 'स्कूल जिहाद' नामक नया शब्द सामने आया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रविवार को मुंबई में "स्कूल जिहाद" होने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कई मुंबई में कई मुस्लिम भू-माफियाओं ने अवैध स्कूल बनाना सरकारी जमीन हड़पने और जिहाद फैलाने के प्रयास का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि इन स्कूलों में से कई में मस्जिदों का निर्माण भी हो चुका है

मुंबई में अपने ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए सोमैया ने कहा बीएमसी ने पूरे मुंबई में 164 अवैध स्कूलों की सूची जारी की है। इन 164 स्कूलों में से कथित तौर पर 150 स्कूल मुस्लिम भू माफिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे 65 स्कूल गोवंडी में, 25 मलाड में और 12 कुर्ला में स्थित हैं, और ये संस्थान बिना अनुमति या मान्यता के चल रहे हैं।

सोमैया ने आरोप लगाया कि मुस्लिम भू-माफिया ने सरकारी जमीनों पर केवल अवैध स्कूल ही नहीं बनाए। बल्कि कुछ जगहों को उन्होंने मस्जिदों में भी बदल दिया है। सोमैया ने कहा कि यह पूरी साजिश जिहाद फैलाने की है। बकौल सोमैया, देश की नागरिक व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की वजह से ही भू-माफिया इस हद तक सक्रिय हो पाए हैं। उन्होंने कहा, "पिछले 20 वर्षों से बीएमसी में भ्रष्टाचार चल रहा है। पहले भूमि माफिया ने जमीन हथियाई और धीरे-धीरे उसका विकास शुरू किया। जमीन के जिहाद के बाद, अब मुंबई में स्कूलों का जिहाद चल रहा है।”

मुंबई में बांग्लादेशियों को बसाने की साजिश: सोमैया

सोमैया ने यह भी दावा किया कि यह मुद्दा अवैध अप्रवासन से जुड़ा है, और आरोप लगाया कि ऐसे संस्थान “मुंबई में अवैध रूप से आने वाले बांग्लादेशियों” को आश्रय देने के लिए बनाए गए थे। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने इस मामले में राज्य गृह विभाग और बीएमसी अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं, और उनकी शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “मुझे आश्वासन दिया गया है कि इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और यह कार्रवाई अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है।"

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि वह जल्दी ही स्कूल जिहाद का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा था कि "भूमि जिहाद, प्रेम जिहाद, वोट जिहाद" के बाद, स्कूलों के नाम पर एक नए प्रकार का "जिहाद" चलाया जा रहा है।" इस पोस्ट के बाद किरीट सोमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।

भाजपा नेता नीतीश राणे ने लगाया था कार्पोरेट जेहाद का आरोप

बता दें, किरीट सोमैया से पहले महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने राज्य में "कॉर्पोरेट जिहाद" के उदय का आरोप लगाया था। उनकी यह टिप्पणी नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) इकाई में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की घटनाओं के संदर्भ में थी। इस मामले में पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

नासिक मामले का हवाला देते हुए, राणे ने आरोप लगाया था कि रोजगार के अवसरों का दुरुपयोग धार्मिक धर्मांतरण के साधन के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समुदाय के कुछ वर्गों में साथी हिंदुओं के बीच आर्थिक लेन-देन और रोजगार को प्राथमिकता देने की भावना बढ़ रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें