महाराष्ट्र FDA कमिश्नर का हो गया ट्रांसफर? तुकाराम मुंढे ने बताई असली सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सोमवार को साफ कर दिया कि उन्हें FDA से कहीं ट्रांसफर नहीं किया गया है।

Tukaram Mundhe
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सोमवार को ट्रांसफर की सभी खबरों को गलत बताते हुए साफ कहा कि उन्हें कहीं स्थानांतरित नहीं किया गया है और वे अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि असुरक्षित, घटिया और मिलावटी खाने तथा नकली दवाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य सरकार ने MPSC में सुधार के लिए एक कमेटी बनाई है और मुंढे को उसका सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी और कहा कि वे अभी भी अपने पद पर बने रहेंगे। मुंढे ने लिखा कि नहीं, मुझे FDA से ट्रांसफर नहीं किया गया है। मैं FDA महाराष्ट्र के कमिश्नर के तौर पर काम करता रहूंगा। असुरक्षित, घटिया, मिलावटी खाने और नकली, घटिया दवाओं के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि खाद्य सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता पर उनकी नजर बनी रहेगी।

MPSC सुधार कमेटी में सेक्रेटरी नियुक्त

यह सफाई महाराष्ट्र सरकार के हालिया फैसले के बाद आई है। रविवार को राज्य सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार लाने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया है। कमेटी के चेयरमैन पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। अन्य सदस्यों में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पीडी नाइक शामिल किए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह कमेटी MPSC की कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव देगी।

प्रदर्शनकारियों से मिले मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले

वहीं, इस कमेटी के गठन से पहले राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने एसएम जोशी ब्रिज पर प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों से मुलाकात की थी। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, ये उम्मीदवार पिछले करीब 10 दिनों से राज्य भर्ती बॉडी में सुधार समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने 'रॉक स्टार' बताया

बता दें कि तुकाराम मुंढे को सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान मिला है। न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की 4 अक्टूबर, 2026 की एक रिपोर्ट में उन्हें 'रॉक स्टार' कहा गया। रिपोर्ट की हेडलाइन थी- भारत में एक फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रॉक स्टार है। अगली हेडलाइन में लिखा गया था कि इंडियन सिटी में डाइनर्स ने सेफ्टी चीफ को फूड गॉड बना दिया। रिपोर्ट में मुंढे के खाद्य सुरक्षा अभियानों और सख्त कार्रवाई का जिक्र किया गया था।

वहीं, इन रिपोर्ट्स की क्लिप शेयर करते हुए मुंढे ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गुड गवर्नेंस का मतलब हेडलाइन बनाना नहीं है। इसका मतलब है असली बदलाव लाना। उन्होंने आगे लिखा कि फूड सेफ्टी का असली मतलब लोगों की सुरक्षा करना, मानक बनाए रखना और लोगों का भरोसा बनाना है। मुंढे ने कहा कि जब कानून सही, बिना डर और सबके लिए एक जैसा लागू होता है, तो संस्थाओं को भरोसा मिलता है और नागरिक मानने लगते हैं कि सिस्टम सही काम कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि नियमों का ईमानदारी से पालन ही लोगों का विश्वास मजबूत करता है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहाराष्ट्र FDA कमिश्नर का हो गया ट्रांसफर? तुकाराम मुंढे ने बताई असली सच्चाई