Hindi NewsIndia NewsMaharashtra farmer forced to sell kidney as Rs 1 lakh loan rose to 74 lakh
1 लाख का लोन बढ़कर हुआ 74 लाख, 1 दिन के 10 हजार सूद, किसान ने तंग आकर बेची किडनी

1 लाख का लोन बढ़कर हुआ 74 लाख, 1 दिन के 10 हजार सूद, किसान ने तंग आकर बेची किडनी

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक किसान ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन, ट्रैक्टर और घर का सारा कीमती सामान भी बेच दिया, लेकिन फिर भी वह पैसे नहीं जुटा पाया। इसके बाद एक साहूकार ने उसे अपनी किडनी बेचने की सलाह दी।

Dec 16, 2025 06:39 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर कर्ज से तंग आकर एक किसान को अपनी किडनी बेचनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक किसान ने एक लाख का लोन लिया था, जो बढ़कर 74 लाख तक पहुंच गया। कर्ज पर हर दिन 10,000 रुपये की दर से ब्याज भी लग रहा था। इन पैसों को चुकाने के लिए ही रोशन सदाशिव कुडे नाम के इस किसान ने अपनी किडनी बेचने का फैसला किया।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोशन कुडे को खेती में लगातार नुकसान हो रहा था। इसके बाद उसने डेयरी का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया जिसके लिए उसने कई देनदारों से 1 लाख रुपये का लोन लिया। हालांकि डेयरी का बिजनेस शुरू होने से पहले ही कुडे को तब तगड़ा झटका लगा जब उसकी दोनों गायें मर गईं।

वहीं दूसरी तरफ कर्जदार उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगे। इन सबसे परेशान होकर रोशन कुडे ने अपनी जमीन, ट्रैक्टर और घर के सभी कीमती सामान भी बेच दिए, लेकिन वह इतनी रकम नहीं चुका पाया। इसके बाद एक साहूकार ने कुडे को अपनी किडनी बेचने की सलाह दी।

जानकारी के मुताबिक रोशन कुडे एक एजेंट के जरिए पहले कोलकाता गया। यहां कुछ टेस्ट करवाने के बाद उसे कंबोडिया भेजा गया, जहां उसकी किडनी निकालकर 8 लाख रुपये में बेच दी गई। मामला सामने आने के बाद कुडे ने आरोप लगाए हैं कि उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने न्याय नहीं मिलने पर परिवार संग राज्य सरकार के हेडक्वार्टर के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;