Hindi NewsIndia NewsMaharashtra Deputy CM Eknath Shinde met Union Home Minister Amit Shah
'मीटिंग कांड' के बाद अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश

'मीटिंग कांड' के बाद अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश

संक्षेप:

शिंदे की शाह से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही उनकी पार्टी शिवसेना के मंत्री राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे। मामला तभी शांत हुआ जब शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

Nov 20, 2025 04:38 am ISTJagriti Kumari भाषा, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में ‘मीटिंग कांड’ से हुए बवाल के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान शिंदे ने कहा है कि महायुति के कुछ नेता आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अनुकूल राजनीतिक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने शाह से यह भी कहा कि ऐसे व्यवधान महायुति गठबंधन की जीत में बाधा डाल सकते हैं और विपक्ष को फायदा पहुंचा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि एकनाथ शिंदे की शाह से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही उनकी पार्टी शिवसेना के मंत्री राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे। शिवसेना के मंत्री स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा द्वारा शिवसेना नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशों के विरोध में बैठक में शामिल नहीं हुए थे। शिवसेना की ओर से केवल शिंदे ही कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।

मामला तभी शांत हुआ जब शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, जहां यह निर्णय लिया गया कि महायुति के सहयोगियों को एक-दूसरे के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने से बचना चाहिए।

शाह से मिलकर क्या बोले शिंदे?

एक सूत्र ने कहा, “दिल्ली में बैठक के दौरान, शिंदे ने अमित शाह से कहा कि 2024 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन के लिए माहौल बेहद अनुकूल है। हालांकि, कुछ नेता इस माहौल को खराब करने और विपक्ष को अनुचित लाभ देने की कोशिश कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:CM फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे के मंत्री, निकलते ही घेर लिया
ये भी पढ़ें:BJP को मिला शिंदे का तोड़? कौन हैं गणेश नायक, जिनकी एंट्री ने बढ़ाई चर्चाएं

सूत्रों ने बताया, “उन्होंने केंद्रीय मंत्री से यह भी कहा कि मीडिया में अनावश्यक और भ्रामक खबरें आ रही हैं, जिससे जनता में भ्रम पैदा हो रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी अनिश्चितता पैदा हो रही है। इस तरह की रुकावटें गठबंधन की जीत में बाधा डाल सकती हैं।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।