आधी रात अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 नवजात समेत 58 लोग फंसे; फिर…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायरफाइटर्स ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। आग की खबर मिलते ही मरीजों के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे।

Maharashtra Chhatrapati Sambhajinagar fire broke out at Asian Hospital
फायरफाइटर्स ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन अस्पताल में शुक्रवार आधी रात भीषण आग लग गई। तब अस्पताल में करीब 60 मरीज मौजूद थे। इनमें से कई नवजात बच्चे भी थे। आग लगते ही अस्पताल के मरीजों, उनके रिश्तेदारों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि बचावकर्मियों की तत्परता और स्टाफ की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक जब आग लगी तब अस्पताल में कुल 58 मरीज भर्ती थे। भर्ती मरीजों में NICU में रखे गए 9 नवजात शिशु भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या अस्पताल कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई है।

धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी

आग लगते ही अस्पताल की इमारत के कई हिस्सों में धुआं भर गया। अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायरफाइटर्स ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।

इधर आग की खबर मिलते ही मरीजों के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

अस्पताल में आग लगने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआधी रात अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 नवजात समेत 58 लोग फंसे; फिर…