Hindi NewsIndia NewsMaharashtra Both Shivsena NCP Party Alliance in Solapur Against BJP Eknath Shinde Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र में कहां पर दोनों शिवसेना और दोनों NCP में हुआ गठबंधन, BJP के खिलाफ चारों आए एक साथ

महाराष्ट्र में कहां पर दोनों शिवसेना और दोनों NCP में हुआ गठबंधन, BJP के खिलाफ चारों आए एक साथ

संक्षेप:

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपनी पार्टी शिवसेना, शिवसेना (उबाठा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) के बीच गठबंधन करके बनाए गए मोर्च के लिए प्रचार किया।

Feb 05, 2026 09:50 pm ISTMadan Tiwari भाषा, मुंबई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बारशी तालुका में स्थानीय चुनाव से पहले कट्टर प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) ने अविभाजित एनसीपी के दोनों गुटों के साथ मिलकर एक राजनीतिक मोर्चा तैयार किया है। चारों दल भाजपा के खिलाफ मैदान में साथ आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव सात फरवरी को होंगे। एक-दूसरे पर लगातार हमले करने वाले अविभाजित शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने बारशी तालुका में गठबंधन करके एक नया मोर्चा बनाया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपनी पार्टी शिवसेना, शिवसेना (उबाठा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) के बीच गठबंधन करके बनाए गए मोर्च के लिए प्रचार किया।

उन्होंने बारशी तालुका के वैराग में एक रैली को संबोधित किया, जहां शिवसेना (उबाठा) विधायक दिलीप सोपाल भी मौजूद थे। हल्के-फुल्के अंदाज में बोलते हुए शिंदे ने कहा कि कई बार विधायक रह चुके सोपाल ने गलत रास्ते का चयन कर लिया अन्यथा वो मंत्रिमंडल में होते। उनका इशारा इस बात की ओर था कि सोपाल ने वर्ष 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में उनके साथ गठबंधन न करके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) का साथ दिया था।

सोलापुर से शिव सेना (उबाठा) के एक नेता ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी और तीन अन्य दलों के बीच भाजपा के खिलाफ गठबंधन सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।