महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, देवी की मूर्ति ले जा रहे लोगों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; 5 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पिकअप समृद्धि हाईवे से गुजर रहा था। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Maharashtra Amravati truck collides with tempo
हादसा बेहद भीषण था

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां देवी मां की मूर्ति लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक टेम्पो पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 21 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु बुलढाणा जिले के शेगांव से देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 12:45 बजे धमणगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर हुआ। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पिकअप समृद्धि हाईवे से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकालने और राहत कार्य में मदद की। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही धामणगांव रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए पास के धामणगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया है।

कई लोगों की हालत गंभीर

अमरावती ग्रामीण के SP निकेतन कदम ने पत्रकारों को बताया है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हैं। एसपी के मुताबिक घायलों में से 4 से 5 लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं 14 से 15 अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदर्दनाक: देवी की मूर्ति ले जा रहे लोगों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; 5 की मौत