महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सगाई में जा रहे गुजरात के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

लाइव हिन्दुस्तान, जलगांव
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में मौजूद पांच लोगों की और बाइक सवार की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सगाई में जा रहे गुजरात के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। अमलनेर तालुका के मंगरुल गांव के पास एक कार,महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस और एक मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक सवार शख्स ने भी अपनी जान गंवा दी। जिन पांच लोगों की मौत हुई, वह सभी गुजरात के रहने वाले थे और अमलनेर एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सुबह 7 बजे अमलनेर धुल हाईवे पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार धुले से अमलनेर की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और कार सामने से आ रही बस और बाइक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई और बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान

मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक इस हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि मंगरुल गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू टीम के आने से पहले ही बचाव अभियान शुपरू कर दिया। टक्कर के बाद कई लोग कार में ही फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोगों को पास के अस्पताल में भरप्ती काराया गया।

बस में सवार यात्री भी घायल

हादसे में बस में सवार कुछ यात्री भी घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हादसे के बाद भारी जाम लग गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रास्ता साफ करवाया। उधर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमलनेर के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया है कि कि पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे जलगांव आ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें