
मद्रास HC के विवादित जज का नया फैसला, बांग्लादेश में फिर हिन्दू पर हमला: टॉप-5 न्यूज
केंद्र में विपक्षी पार्टियों के गुस्से का सामना कर रहे मद्रास हाई कोर्ट के जज जी. आर. स्वामीनाथन ने एक अहम फैसला सुनाया है। उन्होंने 1755 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए एक युद्ध की याद में स्मारक बनाने को मंजूरी देते हुए कहा कि जब स्टेन स्वामी का स्मारक बन सकता है, तो यह क्यों नहीं।
तमिलनाडु की स्टालिन सरकार और केंद्र में विपक्षी पार्टियों के गुस्से का सामना कर रहे मद्रास हाई कोर्ट के जज जस्टिस जी. आर. स्वामीनाथन ने एक और अहम फैसला सुनाया है। उन्होंने 1755 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए नथम कनवाई युद्ध का स्मारक बनाने को मंजूरी दे दी। उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब राज्य में स्टेन स्वामी का स्मारक बन सकता है, तो यह क्यों नहीं। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं। एक बार फिर से एक हिंदू युवा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया और फिर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की गई।
देश-विदेश की खबरों के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
स्टेन स्वामी का मेमोरियल बन सकता है, इनका क्यों नहीं?' विवाद के बीच HC का फैसला
तमिलनाडु में मंदिर में दीप जलाने के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और केंद्र में विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आए जस्टिस जी. आर. स्वामीनाथन ने एक और अहम फैसला सुनाया है। मद्रास हाई कोर्ट में जस्टिस स्वामीनाथन ने 1755 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़े नथम कनवाई युद्ध की याद में स्मारक स्तूप बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। यह फैसला 18वीं सदी में गुलामी के दौर में भारतीयों के प्रतिरोध की एक प्रेरक इतिहास को उदाहरण बनाता है। पढ़ें पूरी खबर…
बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स की लिंचिंग; पहले मारा, फिर जिंदा जलाने की कोशिश
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शरियतपुर जिले में एक हिंदू दवा विक्रेता खोकन दास पर हिंसक हमला हुआ है। बताया गया कि 50 वर्षीय खोकन दास पर पहले धारदार हथियारों से वार किया गया, उसके बाद मारपीट की गई, और शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। यह घटना 31 दिसंबर को हुई, जब वे अपने घर लौट रहे थे। खोकन दास गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
हिटलर के रास्ते पर... कश्मीरियों को निशाना बनाने वालों पर भड़के अब्दुल्ला
देश में कई जगह पर कश्मीरियों के साथ हुई हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने अपनी भड़ास निकाली है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कश्मीरियों को निशाना बनाने वाले यह लोग ‘हिटलर के रास्ते पर’ चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक समय के बाद यह 'अतिवादी' लोग खत्म हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
दिसंबर 2025 में 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन, 6.1% का इजाफा
दिसंबर महीने में सकल जीएसटी कलेक्शन 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। करों में कटौती के बाद घरेलू बिक्री रेवन्यू में वृद्धि सुस्त रहने से जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार नरम पड़ी है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिसंबर 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
नए साल के जश्न में बेटी के साथ नजर आया तानाशाह, रूस में लड़ रहे सैनिकों को संदेश
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने राजधानी प्योंगयांग में नव वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे एक समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में उनके साथ उत्तराधिकारी मानी जाने वाली उनकी बेटी जू ए भी मौजूद रहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस समारोह में जमकर आतिशबाजी हुई और पूरा समारोह देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा। पढ़ें पूरी खबर…





