RSS पथ संचलन के सपोर्ट में हाई कोर्ट, यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें; टॉप-5 न्यूज
मद्रास हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को तमिलनाडु में रैली करने की इजाजत न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्य पुलिस से पूछा कि जब कश्मीर में इसकी इजाजत है, तो तमिलनाडु में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को पथ संचलन की परमीशन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। हाई कोर्ट ने थलपति विजय की पुलिस से सवाल किया कि जब RSS के कार्यक्रमों जम्मू-कश्मीर जैसे आतंकवादी खतरों वाले इलाके में इजाजत दे दी जाती है, तो फिर उन्हें तमिलनाडु जैसे शांतिपूर्ण राज्य में पथ संचलन करने की इजाजत क्यों नहीं है? दूसरी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए भारत आए यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने उन्हें नए सिरे से समन भेजने का आदेश दिया है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
संघ के पथ संचलन को हाई कोर्ट का सपोर्ट, थलपति विजय की पुलिस को सुनाया
तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को रैली या पथ संचलन की इजाजत न मिलने पर मद्रास हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने थलपति विजय सरकार की पुलिस से सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों है कि जम्मू-कश्मीर जैसे आतंकवाद प्रभावित राज्य में उन्हें इजाजत मिल जाती है। लेकिन तमिलनाडु जैसे शांतिपूर्ण राज्यों में रैली की परमीशन नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें
यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक मामले में ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित घर पर नए सिरे से समन भेजने का आदेश दिया है। यह मामला 2018 में ध्रुव राठी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो से जुड़ा हुआ है। विकास पांडे नामक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया था कि राठी ने भाजपा आईटी सेल पार्ट-2 शीर्षक से एक यूट्यूब वीडियो जारी किया था। इसमें कई झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी करार दी गई मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस दौरान महाभारत और गीता का जिक्र करते हुए कहा कि दंड भी धर्म का ही एक रूप है। बता दें, मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को टुकड़ों में कर के नीले ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
अभिजीत दीपके का नया ऐलान, 16 अक्तूबर को बुलाया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने 16 अक्तूबर के लिए नया ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला या है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वह 16 अक्तूबर की शाम पांच बजे तिरंगा लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम दिखा देंगे कि तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट पर आपस में भिड़ गए ‘हार्वर्ड वाले'
राजधानी दिल्ली में इस वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के बाद विपक्ष भी इस मुद्दे में कूद पड़ा और एक बड़ा वर्ग सड़कों पर आ गया। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहा यह प्रोटेस्ट दुनियाभर में सु्र्खियां बटोर रहा है। इसी बीच अमेरिकी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड के कुछ भारतीय पूर्व छात्रों ने प्रदर्शन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उनकी तरफ से एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया कि देश के संवैधानिक संस्थानों (सुप्रीम कोर्ट, निर्वाचन आयोग एवं अन्य) पर हमले सही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

