Hindi NewsIndia NewsLuthra Brothers Goa Nightclub Owners Passports Suspended after 25 people killed in fire
नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द, थाइलैंड में छिपे आरोपियों की तलाश तेज

नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द, थाइलैंड में छिपे आरोपियों की तलाश तेज

संक्षेप:

इस बीच गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह-मालिकों में से एक अजय गुप्ता को बुधवार को ट्रॉजिट रिमांड पर दिल्ली से गोवा लाया गया। गोवा के इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी।

Dec 11, 2025 08:29 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पणजी
share Share
Follow Us on

गोवा में 6 दिसंबर को ‘बर्च बाय रोमेओ लेन’ नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने क्लब के प्रमुख मालिकों- सौरभ और गौरव लूथरा के पासपोर्ट निलंबित कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि आग लगते ही दोनों भाई भारत से भागकर थाइलैंड पहुंच गए थे। बुधवार को गोवा पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पासपोर्ट एक्ट के तहत कार्रवाई

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10A के तहत केंद्र सरकार या अधिकृत अधिकारी किसी भी व्यक्ति का पासपोर्ट निलंबित कर सकते हैं। पासपोर्ट निलंबित होने पर धारक देश छोड़कर नहीं जा सकता। लूथरा ब्रदर्स पहले ही भारत से भाग चुके हैं, इसलिए उनके पासपोर्ट अस्थायी रूप से अमान्य हो गए हैं और वे आगे किसी अन्य देश की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

फुकेट में मौजूद, इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

दोनों भाई इस समय थाईलैंड के फुकेट में हैं और उनके खिलाफ अपराध जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। कई लुकआउट नोटिस जारी किए जा चुके हैं और इंटरपोल की ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी की गई है, ताकि उनकी गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाया जा सके।

नाइट क्लब जब आग की चपेट में था तब मालिकों ने थाइलैंड के टिकट बुक करा लिए: अधिकारी

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना के मुख्य आरोपी व मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने अपने क्लब में आग लगने की सूचना मिलते ही एक घंटे के भीतर थाइलैंड के लिए टिकट बुक कर लिए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोवा पुलिस की जांच के अनुसार, लूथरा बंधुओं ने सात दिसंबर को देर रात 1:17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से थाइलैंड के फुकेट के लिए अपने टिकट बुक किए थे।

इस समय पुलिस और प्रशासन उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी आग से जूझ रहे थे और वहां के कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को दोनों को अंतरिम राहत नहीं मिल पाई क्योंकि दिल्ली की एक अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी। दोनों रविवार तड़के इंडिगो के विमान से फुकेट के लिए रवाना हुए।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।