Hindi NewsIndia NewsLokpal will ride on BMW worth Rs 70 lakh drivers will undergo special train tender notice
भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले लोकपाल करेंगे 70 लाख वाली BMW की सवारी, ड्राइवरों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले लोकपाल करेंगे 70 लाख वाली BMW की सवारी, ड्राइवरों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग

संक्षेप:

लोकपाल की तरफ से 7 बीएमडब्लू कारों का टेंडर निकाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके ड्राइवरों को भी बीएमडब्लू के सिस्टम की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Tue, 21 Oct 2025 01:50 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जांच करने वाले लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्य अब 70 लाख रुपये की कीमत वाली बीएमडब्लू से चलेंगे। लोकपाल की तरफ से इसका बाकायदा टेंडर जारी किया गया है। टेंडर में कहा गया है कि BMW 3 Series 330 Li मॉडल की सात कारों की जरूरत है। लोकपाल के अध्यक्ष और सभी सदस्यों के लिए बीएमडब्लू खरीदने की योजना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएमडब्लू से लोकपाल के ड्राइवर और स्टाफ को ट्रनिंग भी दिलवाई जाएगी। उन्हें कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑपरेशन के बारे में सात दिन का कोर्स करवाया जाएगा। 16 अक्टूबर को ही यह टेंडर जारी किया गया था। टेंडर नोटिस के मुताबिक यह ऑफर अगले 90 दिनों तक वैलिड रहेगा।

वहीं लोकपाल के इस टेंडर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जानेमाने ऐक्टिविस्ट और वकील प्रशांत भूषण ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने वाली संस्था पर सवाल उठाए हैं। भूषण ने कहा कि लोकपाल के सदस्यों को किसी चीज से मतलब नहीं बस वे अपनी सुविधाओं में ही खुश हैं। अब वे अपने लिए 70 लाख की बीएमडब्लू खरीदने वाले हैं।

उन्होंने कहा, पहले तो कई सालों तक नियुक्ति ही नहीं हुई और फिर जब नियुक्ति हुई तो अपने ही लोगों को बैठा दिया गया। अब ये लोग अपनी लग्जरी के साथ खुश हैं। कांग्रेस के युवा मोर्चा का कहना है कि लोकपाल जैसी संस्था की विश्वसनीयता खत्म की जा रही है। अब सरकार उनके लिए विदेशी महंगी कारें खरीद रही है।

BMW Tender

वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तंज भी किया। उसने कहा कि ये लोग तो केवल बीएमडब्लू खरीद रहे हैं। अगर चाहते तो 12 करोड़ की रॉल्स रायस भी खरीद सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे पता चलता है कि वे कितने जमीनी स्तर के लोग हैं।

बता दें कि दिसंबर 2013 में संसद में लोकायुक्त विधेयक 2011 पास हुआ था। जनवरी 2014 में इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिली। 16 जनवरी को इसे लागू कर दिया गया। जस्टिस अजय मानिकराव खानविलकर लोकपाल चेयरपर्सन हैं। वहीं जस्टिस एल नारायण स्वामी, जस्टिस संजय यादव, जस्टिस रितु राज अवस्थी, पंकज कुमार, सुशील चंद्रा और अजय तिरके सदस्य हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।