तुकाराम मुंढे ने होटल सील कराए, स्कूलों का क्या; बच्चों ने खाया छिपकली मिला भोजन

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के एक स्कूल के भोजन में छिपकली मिलने से बवाल मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भोजन तैयार करते समय छिपकली बर्तन में उतर गई होगी। इसके चलते दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं और पैरेंट्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Tukaram Mundhe news
महाराष्ट्र के एक स्कूल में छिपकली मिला भोजन खाने के चलते 30 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। (सांकेतिक तस्वीर- Dibyangshu SARKAR / AFP)

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के खाने में छिपकली मिलने से कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मंगलवार को जीवती तालुका के नागराला गांव में अंब्रू नाइक माध्यमिक आश्रम स्कूल में उस समय हुई, जब स्कूल में छात्रों को खाना परोसा गया। खाना खाने के तुरंत बाद कई छात्रों को जी मिचलाने, उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत हुई। बीमार छात्रों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खाना बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई होगी, जिससे छात्रों को फूड पॉइजनिंग होने का शक है। सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने खाने के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पैरेंट्स भड़क गए

इस घटना के बाद छात्रों के माता-पिता ने इस लापरवाही पर रोष जाहिर किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान में साफ-सफाई और खाने पान सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तबीयत बिगड़ी

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में बीमार बच्चों को जीवती के ग्रामीण इलाके में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजुरा उप जिला अस्पताल ले जाया गया था। अभिभावकों के अलावा स्थानीय लोग भी मामले पर जमकर नाराजगी जता रहे हैं। साथ ही सरकारी स्कूलों में साफ सफाई पर सवाल उठ रहे हैं।

तुकाराम मुंढे का ऐक्शन जारी

रेस्तरां और खाने-पीने से जुड़े कारोबार के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई को सही ठहराते हुए एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा है कि प्रतिष्ठानों की बहानेबाजी पर नियामक ध्यान नहीं देता, बल्कि 'तथ्यों' के आधार पर कार्रवाई करता है। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के की गई है और इससे भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मुंढे ने बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, 'मैं प्रतिष्ठानों की बहानेबाजी पर ध्यान नहीं देता। मैं अपने अधिकारियों से तथ्यों पर गौर करने के लिए कहता हूं।'

सख्त कार्रवाई से चर्चा में

एफडीए द्वारा खाने-पीने की जगहों और रेस्तरां के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के कारण चर्चा में रहे हैं। कुछ मामलों में तो इस वजह से कानूनी जांच-पड़ताल भी हुई। ऐसे में एफडीए आयुक्त ने कहा कि खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तथ्यों और नियमों के पालन की जरूरतों के आधार पर की गई थी, न कि उनके प्रबंधन द्वारा दी गई सफाई के आधार पर।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खाद्य नियामक अधिक जोखिम वाले प्रतिष्ठानों पर ध्यान दे रहा है और होटलों, रेस्तरां या खाने-पीने के दूसरे कारोबारों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता है।

कहां तक पहुंची जांच

एफडीए की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जुलाई के आखिर तक 3,100 से अधिक भोजन कारोबार संचालकों और दवा क्षेत्र में लगभग 100 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसके बाद 165 लाइसेंस निलंबित किए गए और लगभग 450 सुधार नोटिस जारी किए गए।

दुग्ध सुरक्षा के बारे में मुंढे ने कहा कि एफडीए दूध की आपूर्ति श्रृंखला पर डिजिटल रूप से नजर रखने के लिए एक प्रणाली पर काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमन रोजाना की गतिविधि है और यह प्रमाणित करना मुमकिन नहीं है कि राज्य में मिलने वाला दूध सुरक्षित है या असुरक्षित। सरकारी नौकरी में बने रहने और संभावित तबादले के बारे में पूछे जाने पर मुंढे ने कहा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतुकाराम मुंढे ने होटल सील कराए, स्कूलों का क्या; बच्चों ने खाया छिपकली मिला भोजन