लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे पद
Next Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारत के अगले सेना प्रमुख होंगे। सरकार ने शनिवार को यह ऐलान किया। वे 30 जून को अपना पद संभालेंगे और जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

Next Army Chief: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे 30 जून से यह पद संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) को जनरल के पद पर अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 30 जून, 2026 से लागू होगी और वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा।"
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कई अहम स्टाफ और रणनीतिक पदों पर काम किया है, जिनमें जम्मू-कश्मीर में एक इंडिपेंडेंट आर्मर्ड ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, अंगोला में यूनाइटेड नेशंस मिशन के साथ ऑपरेशन्स ऑफिसर, आर्मी हेडक्वार्टर में असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी, हेडक्वार्टर साउथ वेस्टर्न कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ऑपरेशन्स और डायरेक्टर जनरल (डिसिप्लिन, सेरेमोनियल और वेलफेयर) के पद शामिल हैं।
उन्हें इसी साल एक अप्रैल को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) नियुक्त किया गया था। अब उनकी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर नियुक्ति की गई है। सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के पूर्व स्टूडेंट रहे हैं और दिसंबर 1986 में आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन हुए थे। करियर में उनका अनुभव लगभग चार दशकों का है। इस दौरान, वह अलग-अलग तरह के इलाकों और संघर्ष वाले माहौल में काम करते हुए शानदार ऑपरेशनल अनुभव हासिल कर चुके हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने अमेरिका-पेरिस में किया कोर्स
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में मोंटेरी स्थित नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल में इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट कोर्स,, पेरिस में मिलिट्री कॉलेज में डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड जनरल स्टाफ कोर्स, महू में हायर कमांड कोर्स और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा, उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, विकसित इलाके में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर-इंसरजेंसी फोर्स की कमान भी संभाली है।
सेना के आधुनिकीकरण के लिए जाने जाते हैं लेफ्टिनेंट जनरल
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ हमेशा एक कुशल सैन्य अधिकारी रहे हैं और पेशेवर सैन्य शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह सेना के आधुनिकीकरण में अपने योगदान के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले जनरल ऑफिसर हैं। उन्होंने सेना मुख्यालय के रणनीतिक योजना और क्षमता विकास विभागों में अहम पदों पर काम किया है। सेना के आधुनिकीकरण की दिशा, क्षमता विकास के रोडमैप और लंबे समय के लिए सेना से जुड़ी पहलों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


