वैवाहिक विवादों में वकीलों, न्यायाधीशों को लीक से हटकर सोचने की जरूरत : जस्टिस उपाध्याय

Mar 08, 2026 08:47 pm ISTMadan Tiwari भाषा
share

न्यायमूर्ति उपाध्याय ने कहा कि अगर कोई अभिभावक बच्चे की अभिरक्षा चाहता है, तो वह मुकदमा कहां दायर करेगा? वह कानूनी कार्रवाई कहां से शुरू करेगा, और क्या भारत या विदेश में किसी अदालत द्वारा दिया गया कोई कानूनी फैसला दूसरे देश में मान्य होगा या नहीं।

वैवाहिक विवादों में वकीलों, न्यायाधीशों को लीक से हटकर सोचने की जरूरत : जस्टिस उपाध्याय

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने रविवार को कहा कि वैवाहिक विवादों के कई मामलों में न्याय की तलाश कानून की चारदीवारी के भीतर समाप्त नहीं होती है, क्योंकि ये मामले कानूनी समस्या से कहीं अधिक सामाजिक समस्या से संबंधित होते हैं, और ऐसे मामलों में वकीलों और न्यायाधीशों द्वारा लीक से हटकर सोचने की आवश्यकता होती है।

वह यहां चल रहे 'इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026' में मुख्य भाषण दे रहे थे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वकीलों और अदालत के पीठासीन अधिकारियों को वैवाहिक विवाद के ऐसे मामलों को संवेदनशीलता से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह कानूनी समस्या से कहीं अधिक सामाजिक समस्या है; इस बात को ध्यान में रखना होगा। क्योंकि कई बार न्याय की तलाश कानून की चारदीवारी के भीतर समाप्त नहीं होती। इसमें पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों और न्यायाधीशों दोनों को ही लीक से हटकर सोचने की आवश्यकता होती है।"

उन्होंने कहा, "यदि आप किसी कानून की परिभाषित सीमाओं के भीतर समाधान खोजने का प्रयास करते हैं, तो शायद आप ऐसे विवादों में शामिल पक्ष को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं होंगे।" न्यायमूर्ति उपाध्याय ने सीमा पार वैवाहिक विवादों से उत्पन्न चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि इनमें सबसे अहम चुनौती बच्चों की अभिरक्षा से जुड़े मामले हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए भारत में केवल घरेलू कानून ही पर्याप्त नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "भारत के विधि आयोग द्वारा की गई सिफारिशों के बावजूद, हम अभी तक कुछ अंतरराष्ट्रीय संधियों के हस्ताक्षरकर्ता नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संधियों पर हस्ताक्षर करने के लिए सभी तरफ से मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि इसके अभाव में घरेलू अदालतों का काम बेहद मुश्किल हो जाता है। न्यायमूर्ति उपाध्याय ने कहा, "अगर कोई अभिभावक बच्चे की अभिरक्षा चाहता है, तो वह मुकदमा कहां दायर करेगा? वह कानूनी कार्रवाई कहां से शुरू करेगा, और क्या भारत या विदेश में किसी अदालत द्वारा दिया गया कोई कानूनी फैसला दूसरे देश में मान्य होगा या नहीं।"

उन्होंने कहा, "ये कुछ ऐसी कठिन समस्याएं हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सौभाग्यवश, भारत में संवैधानिक अदालतों - सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों - ने किसी संधि के अभाव में कुछ कानूनी मिसालें विकसित की हैं। उन्होंने कहा, "भारत में अदालतों ने बहुत अच्छा काम किया है और ऐसे माता-पिता को राहत दी है जहां बच्चे की अभिरक्षा की मांग की गई है।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।