'कर्मों का फल सबको मिलता है', बिश्नोई के गैंगस्टर ने लिया खालिस्तानी निज्जर की हत्या का जिम्मा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी  बराड़ ने दावा किया है कि उसने ही कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई थी। बरार ने कहा कि निज्जर युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसा रहा था। 

Hardeep singh nijjar
18 जुन 2023 को मारा गया था खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि उसने ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी थी। बता दें कि निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच संबंध काफी बिगड़ गए थे। कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर ही निज्जर को मरवाने का आरोप लगा दिया था। 2023 में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बरार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भारत में वॉन्टेड है।

निज्जर पर क्यों भड़का गोल्डी बरार

खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा से बातचीत के दौरान गोल्डी बराड़ ने दावा किया कि उसने ही निज्जर को मारा है। बरार ने कहा, 'निज्जर युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाने वालों का समर्थन करता था। जिन लोगों ने युवाओं को ब्लैकमेल करके ड्रग्स बेचने और मुखबिर बनने पर मजबूर किया। निज्जर ऐसे लोगों को मजबूत बना रहा था ताकि समय आने पर उनका इस्तेमाल कर सके।'

गोल्डी बराड़ ने कहा, इसीलिए मैंने और मेरी टीम ने मिलकर निज्जर को मार डाला। मेन मुद्दा यही है कि वह ड्रग्स बेचने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहा था। सबको अपने कर्मों की सजा भुगतनी पड़ती है।

क्यों नहीं चलाई गुरुद्वारे में गोली

बराड़ ने दावा किया कि उसने गुरुद्वारे के अंदर गोली नहीं चलाई क्योंकि यह गुरु का घर है। ऐसे में उसके बाहर आने का इंतजार किया। उसने कहा, उसे लगा था कि निज्जर की गाड़ी में अर्श डल्ला भी है। अगर वह साथ होता तो आज वह भी दुनिया में नहीं होता। निज्जर पर 50 राउंड फायरिंग की गई थी जिनमें से 34 गोलियां उसे लगी थीं।

कनाडा बोला, निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं

बता दें कि कनाडा ने जब भारत पर निज्जर की हत्या करवाने के आरोप लगाए तो तुरंत भारत ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया और कहा का कनाडा की धरती पर खालिस्तानियों को पनाह दी जा रही है। ट्रूडो के कार्यकाल में भारत के साथ कनाडा के संबंध खराब ही होते गए। हालांकि लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार फिर कनाडा के साथ संबंध सुधरे। पिछळे महीने कनाडा के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे पता चले कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई 2015 से ही जेल में है। वहीं गोल्डी बरार उसके गैंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाता है। वह कनाडा में ही रहता है। अमेरिका ने पिछले ही महीने उसके सिर पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिका के निशाने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के और भी कई गैंगस्टर हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकर्मों का फल मिलता है, बिश्नोई के गैंगस्टर ने लिया निज्जर की हत्या का जिम्मा