भारत के मंदिरों पर हमले की फिराक में लश्कर के आतंकी, लाल किला भी निशाने पर; अलर्ट जारी

Feb 21, 2026 11:54 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है।

भारत के मंदिरों पर हमले की फिराक में लश्कर के आतंकी, लाल किला भी निशाने पर; अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों ने देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में आतंकवादी हमले का एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है। लाल किले के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आतंकवादी लाल किले के आसपास के इलाकों और घनी आबादी वाले चांदनी चौक इलाके में मौजूद मंदिरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। अलर्ट के मुताबिक, 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद बदले की भावने से यह साजिश रची गई है। लश्कर के आतंकी भारत में एक बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि देश भर के खास मंदिर संभावित टारगेट बने रह सकते हैं।

इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस और सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसियों ने सेंसिटिव इलाकों, खासकर पुरानी दिल्ली में निगरानी बढ़ा दी है। धार्मिक जगहों और टूरिस्ट हब के पास और लोगों को तैनात किया गया है। गाड़ियों की चेकिंग बढ़ा दी गई है और एंटी-सैबोटेज इंस्पेक्शन शुरू कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत ने पुरजोर तरीके से इसका खंडन किया था। यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के द्वारा भारत पर ऐसे मनगढंत आरोप लगाए गए हों।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।