लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लाइव हिन्दुस्तान
share

अधिकारियों के अनुसार, आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें पल्मोनरी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है, जहां फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जाता है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी।

बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। हॉस्पिटल से जुड़े लोगों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें पल्मोनरी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है, जहां फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जाता है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर्स की टीम लालकृष्ण आडवाणी की सेहत पर नजर रखे हुए है। इससे पहले भी आडवाणी को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसी साल मई में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद घर लौट आए थे।

कुछ दिनों पहले मिले थे पीएम मोदी

लालकृष्ण आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आडवाणी ने कई दशकों तक सार्वजनिक जीवन में अहम योगदान दिया है। देश की प्रगति में उनकी भूमिका की स्थायी छाप रही है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की प्रगति को मजबूत करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल बताया था।

कराची में हुआ था आडवाणी का जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। साल 1942 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। 1947 में देश के बंटवारे के दौरान उनका परिवार भारत आ गया। इसके बाद वह भारतीय जनसंघ से जुड़े, जिसे बीजेपी का राजनीतिक पूर्ववर्ती माना जाता है। साल 1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही।

तीन बार रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लालकृष्ण आडवाणी तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनका पहला कार्यकाल 1986 से 1990, दूसरा 1993 से 1998 और तीसरा 2004 से 2005 तक रहा। उनके नेतृत्व में पार्टी का चुनावी आधार तेजी से बढ़ा। साल 1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल दो सीटें मिली थीं, जबकि 1989 में पार्टी ने 85 सीटें जीत लीं। 1996 में बीजेपी लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री का पद संभाला। वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत