लगाम लगाइए… सीमा पर ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश पर पाक को भारतीय सेना से मिली कड़वी डोज

Jan 13, 2026 03:35 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैन्य प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस दौरान यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और दुश्मन के किसी भी दुस्साहस से माकूल तरीके से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि एलओसी पर हालात स्थिर हैं, लेकिन इस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।

लगाम लगाइए… सीमा पर ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश पर पाक को भारतीय सेना से मिली कड़वी डोज

बीते दिनों भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर कई ड्रोन दिखाई देने के बाद भारतीय सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को चेतावनी दी है। आर्मी चीफ ने कहा है कि पाकिस्तान से कह दिया गया है कि वह भारत की तरफ ड्रोन से घुसपैठ को कंट्रोल करे। सेना प्रमुख मंगलवार को भारतीय सेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

जनरल द्विवेदी ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मंगलवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस यानी DGMO की साप्ताहिक स्तर की बैठक में ड्रोन के मुद्दे को उठाया गया था। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशंस के प्रमुख से कहा गया है कि वह पाकिस्तान से भारत में होने वाली ड्रोन घुसपैठ को कंट्रोल करे।

उन्होंने कहा, “26 जनवरी जैसे अहम दिन पास हैं। इस समय पाकिस्तान बहुत खौफ में रहता है कि कोई ऐसी कार्रवाई ना हो। यह जो ड्रोन हमने अभी देखे हैं, ये बहुत छोटे ड्रोन हैं, ये लाइट ऑन कर के आते हैं, बहुत ऊंचे नहीं जाते और ये बहुत कम देखे गए हैं। 10 तारीख को 6 से 7 ड्रोन देखे गए और 11 और 12 को 2 से 3 देखे गए।” उन्होंने कहा, “ये डिफेंसिव ड्रोन थे और वे ये देखने की कोशिश कर रहे थे कि हमारे कोई कार्रवाई तो नहीं हो रही।”

जनरल द्विवेदी ने आगे बताया, “आज जो हमारी DGMO लेवल की बातचीत हुई है उसमें बताया गया है कि हमें ये मंजूर नहीं है और कृपया कर के इस पर लगाम लगाइए। ये उन्हें बता दिया गया है।”

सीमा पर देखे गए थे ड्रोन

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे कई अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि सभी ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आई थीं और भारतीय क्षेत्र के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गईं। अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को देखते हुए सुरक्षा बलों ने जमीन पर तलाश अभियान शुरू किया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newslagam lagaiye Indian Army word of caution to Pakistan over drone sightings at LOC India pakistan border
;;;