Hindi NewsIndia NewsLadakh earthquake latest update impacts Kashmir and many places
Ladakh Earthquake Today: भूकंप से दहला लद्दाख, कश्मीर तक झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Ladakh Earthquake Today: भूकंप से दहला लद्दाख, कश्मीर तक झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

संक्षेप:

Ladakh Earthquake Today: लद्दाख का लेह सोमवार को भूकंप से दहल गया। NCS यानी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र 171 किमी नीचे था। खबर है कि भूकंप के झटके लद्दाख के बाहर कश्मीर में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने बताया है कि इसका असर तजिकिस्तान में भी देखा गया।

Jan 19, 2026 01:06 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ladakh Earthquake Today: लद्दाख का लेह सोमवार को भूकंप से दहल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। NCS यानी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र 171 किमी नीचे था। खबर है कि भूकंप के झटके लद्दाख के बाहर कश्मीर में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने बताया है कि इसका असर तजिकिस्तान में भी देखा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भूकंप के झटके सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए थे। राहत की खबर है कि इसके चलते फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।

दिल्ली में भी भूकंप

सोमवार को ही राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के झटके आए थे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 रही। एनसीएस का कहना है कि भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में ही रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी में सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया था। खबर है कि इसका असर हरियाणा के सोनीपत में भी देखा गया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।