Hindi NewsIndia Newskya se kya ho gaya congress attacks pm modi for donald trump claims to stop india pakistan war
क्या से क्या हो गया...फिल्मी गीत से कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, शेयर किए डोनाल्ड ट्रंप का दावे

क्या से क्या हो गया...फिल्मी गीत से कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, शेयर किए डोनाल्ड ट्रंप का दावे

संक्षेप:

अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर कांग्रेस ने फिल्म गाइड के गीत से तंज किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के दावों के दस्तावेज भी शेयर किए।

Dec 06, 2025 12:33 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को लेकर शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी दृष्टिकोण में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस दस्तावेज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उसे दावे का उल्लेख किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को सुलझाया था। रमेश ने कहा कि 33 पृष्ठ के राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के दस्तावेज व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रमेश ने कहा, ‘‘दस्तावेज के अपने परिचय में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने 'भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को सुलझाया। पृष्ठ आठ पर भी यही दावा दोहराया गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि 2025 की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी दृष्टिकोण में एक बड़े बदलाव का भी प्रतीक है।

रमेश ने कहा, "यह उस स्पष्ट आलोचना से बचता है जो 2017 की ट्रंप की उस रणनीतिक दस्तावेज को परिभाषित करता है, जिसने खुले तौर पर पाकिस्तान पर अमेरिकी साझेदारों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था, सख्त आतंकवाद रोधी कार्रवाई की मांग की थी और इस्लामाबाद पर दबाव डाला था कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार के जिम्मेदार प्रबंधन का प्रदर्शन करे। नई रणनीति में ऐसे किसी भी संदर्भ को त्याग दिया गया है।’

उन्होंने देव आनंद अभिनीत फिल्म 'गाइड' (1965) के एक गीत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया, "क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में"। कांग्रेस महासचिव ने दस्तावेज़ के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए जहां मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के ट्रंप के दावों का संदर्भ दिया गया है। रमेश ने दस्तावेज़ का व्हाइटहाउस वेबसाइट लिंक भी साझा किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 60 से अधिक बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।