पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को अलग कर मार दी गोली; कश्मीर में पहलगाम जैसा आतंकी हमला

लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
Follow us on Google News
share

कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूरों से उनके नाम पूछे और फिर दो हिंदुओं को अलग करके गोली मार दी। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

Kulgam Pahalgam Like Terrorist Attack Two Hindu Labourers Were shot After Asking Their Names
कश्मीर में पहलगाम जैसा आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो हिंदू प्रवासी मजदूरों की गोली मार दी गई, जिसके बाद दोनोें की मौत हो गई। एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आतंकवादियों ने इस हमले को पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले जैसा ही अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दावा किया कि गोली चलाने से पहले आतंकियों ने कुलगाम में प्रवासी मजदूरों से उनके नाम पूछे और फिर दो हिंदू मजदूरों को ग्रुप से अलग कर दिया गया। इसके बाद, दोनों पर करीब से गोली चला दी गई।

सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस आतंकी हमले के समय कई वर्कर्स बाहर के रहने वाले थे। लेकिन सिर्फ दो हिंदू प्रवासी मजदूर थे। दोनों को आतंकियों ने गोली मार दी। इसकी वजह से यह हमला भी पहलगाम हमले जैसा ही माना जा रहा है, जहां धर्म के आधार पर कई पर्यटकों को करीब से गोली मार दी गई थी। उस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया था।

सूत्रों ने बताया है कि इस हमले में दो आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें से एक लोकल और दूसरा विदेशी आतंकी है। जांच एजेंसियों ने हमले के पीछे कौन आतंकी शामिल था, उसकी जांच शुरू कर दी है। पहला शक मोहम्मद लतीफ पर जा रहा है। यह पिछले साल ही लश्कर ए तैयबा के टीआएफ में शामिल हुआ था। टीआरएफ ने ही पहलगाम हमले को भी अंजाम दिया था।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं दोनों

दोनों मजदूर कुलगाम के ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो मजदूर घायल हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक ने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान दीपक रात्रे (24) के रूप में हुई है, जबकि बोपिंदर (28) घायल है। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

दस दिन पहले भी हुआ था आतंकी हमला

बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। बता दें कि यह हमला दस दिन से भी कम समय पहले हुई एक अन्य घटना के बाद हुआ है, जिसमें आतंकवादियों ने अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से बात की।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली; कश्मीर में पहलगाम जैसा आतंकी हमला