Hindi NewsIndia NewsKolkata Man arrested for posing as CMO official duped people with promise of favours
CMO का ऑफिसर हूं… फर्जी पहचान बताकर शख्स ने कई लोगों को लगाया चूना, ऐसे बिछाता था जाल

CMO का ऑफिसर हूं… फर्जी पहचान बताकर शख्स ने कई लोगों को लगाया चूना, ऐसे बिछाता था जाल

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल से हाल ही में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सीएमओ अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शख्स गिरफ्तार किया है।

Fri, 17 Oct 2025 12:56 AMJagriti Kumari पीटीआई, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल से एक शख्स की जालसाजी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने हाल ही में 49 वर्षीय इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद को पश्चिम बंगाल सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बीते कई दिनों से लोगों को चूना लगा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक आरोपी न्यू टाउन इलाके का रहने वाला है और वह दावा करता था कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय, CMO से जुड़ा हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने निजी प्रोफाइल पर पश्चिम बंगाल सरकार का आधिकारिक लोगो और चिन्ह भी इस्तेमाल किया था, ताकि लोग उसकी बातों पर विश्वास कर सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान में डिजिटल ठगी का नया जाल: टेलीग्राम ग्रुप से 5 लाख ठगे

जांच में पता चला कि शख्स लोगों को फंसाने के लिए पहले उन से संपर्क करता था। फिर सरकारी मदद या फायदा दिलाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम मांगता था। वहीं जब कोई व्यक्ति पैसे देने से मना करता, तो आरोपी उसे धमकाने और डराने की कोशिश करता था।

ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम, ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेज महिला से 17 लाख की ठगी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच के बाद अब यह मामला डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के एंटी-राउडी सेक्शन (ARS) को सौंप दिया गया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।