रोडवेज बस की लाइट खराब, कंडक्टर जला रहा मोबाइल का टॉर्च; राम भरोसे यात्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वायरल वीडियो में सड़क पूरी तरह अंधेरे में डूबी नजर आती है। ऐसे मुश्किल हालात में बस ड्राइवर गाड़ी को चलाता दिखाई देता है, जबकि कंडक्टर मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर सामने का रास्ता दिखाने की कोशिश कर रहा है। 

रोडवेज बस की लाइट खराब, कंडक्टर जला रहा मोबाइल का टॉर्च; राम भरोसे यात्री

कल्याण कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KKRTC) की एक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बस को खराब हेडलाइट के बावजूद रात में सड़क पर चलते देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बस कलबुर्गी शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित चिंचोली के लिए अंतिम बार जा रही थी। यात्रा के दौरान बस की हेडलाइट ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इसके बावजूद बस को बीच रास्ते में रोकने के बजाय ड्राइवर ने सफर जारी रखा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह अंधेरे में डूबी हुई है। बस ड्राइवर सावधानी के साथ गाड़ी चलाते नजर आ रहा है। इस दौरान कंडक्टर अपने मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर सामने की सड़क दिखाने की कोशिश करता है। हालांकि मोबाइल की हल्की रोशनी से सड़क साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बावजदू बस को रोकने का फैसला नहीं लिया गया।

वीडियो देखने के बाद भड़के लोग

रिपोर्ट में बताया गया कि हेडलाइट कब खराब हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बस नहीं रुकने से यात्रियों के सामने यात्रा जारी रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और बसों के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी आपत्ति जता रहे हैं। इसे गंभीर लापरवाही का मामला बताया गया है। फिलहाल इस मामले में संबंधित परिवहन निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दूसरी ओर, बारिश की कमी और घटते भूजल स्तर का हवाला देते हुए बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। इसने शहर के कुछ हिस्सों में पानी की कमी की आशंका के बीच पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की है। बोर्ड ने कहा कि कम बारिश की वजह से कई इलाकों में भूजल का स्तर गिर गया है, इसलिए बेंगलुरु के 1.4 करोड़ लोगों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

इसने बीडब्ल्यूएसएसबी अधिनियम 1964 की धाराओं 33 और 34 के तहत गाड़ियां धोने, बागवानी, निर्माण कार्य, सजावटी फव्वारे और मनोरंजन वाली ऐसी ही चीजों, सिनेमा और मॉल में गैर-जरूरी काम तथा सड़क निर्माण एवं सफाई कार्य जैसे कामों के लिए पेयजल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर अधिनियम की धारा 109 के तहत 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसने कहा कि बार-बार नियम तोड़ने पर शुरुआती जुर्माने के अलावा हर दिन 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का उल्लंघन नजर आने पर बीडब्ल्यूएसएसबी को 1916 नंबर डायल करके उसकी जानकारी दें।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें