परिवार के सामने ही बेटी को उठा ले गए किडनैपर्स, पुणे में भरे बाजार में बड़ी वारदात
एएसपी गणेश बिरादर ने जानकारी दी है कि घटना शाम 4 बजे की है। आरोपियों ने परिवार के वाहन को रोका, परिवार को पीटा और महिला को अगवा कर ले गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल, आरोपियों और पीड़िता की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके परिवार के सामने ही युवक कार में अगवा कर फरार हो गए। किडनैपर्स ने वारदात को अंजाम देने के लिए परिवार पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। खबर है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, घटना की जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठनों ने भी प्रदर्शन किया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। उस समय 21 वर्षीय युवती अपने भाई और मां के साथ इंदापुर तालुका के भिगवान जिले के बाजार से लौट रही थी। भिगवान पुलिस स्टेशन में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इनके नाम जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख है। दोनों दौंड के रहने वाले हैं। खास बात है कि पुलिस ने बताया है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके में रहते हैं।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि महिला दो पहिया वाहन पर अपने परिवार के साथ लौट रही थी। तब एक कार ने उन्हें रोका और परिवार पर कथित तौर पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को कार में खींच लिया।
एएसपी गणेश बिरादर ने चैनल को बताया है कि घटना शाम 4 बजे की है। आरोपियों ने परिवार के वाहन को रोका, परिवार को पीटा और महिला को अगवा कर ले गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल, आरोपियों और पीड़िता की तलाश जारी है।
संपर्क में थी युवती
रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती और एक आरोपी कई दिनों से संपर्क में थे। अब कॉल रिकॉर्ड और मैसेज की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

