गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर ने दिया था कौन सा ज्ञान, अभिजीत दीपके कितने पढ़े-लिखे; टॉप-5 न्यूज
खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदम कुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी संख्या कदम कुआं थाना कांड संख्या 418/2026 है।

पटना वाले जिस खान सर के पढ़ाने के अनूठे और मजेदार अंदाज का पूरा हिंदुस्तान मुरीद है आज वही खान सर कानून के गहरे पचड़े में बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। कभी क्लासरूम में खड़े होकर अपने छात्रों को कानून और पुलिस के दांव-पेंच सिखाने वाले खान सर को आज खुद उसी कानूनी ज्ञान की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ गई है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में जम्मू-कश्मीर का गलत जिक्र करने और राग अलापने के लिए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, न कि यह पक्षपातपूर्ण और झूठे विमर्श को फैलाने का मंच है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज...
लड़की की शादी की बात चल रही थी, नौकरी छोड़ने वाली थी; मोहाली हत्याकांड पर खुलासा
पंजाब के मोहाली में प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में 29 वर्षीय महिला डिंपल की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी हरजिंदर मान को अभी बयान देने लायक नहीं माना गया है। मोहाली फेज-11 के SHO अमन बैदवान ने बताया कि आरोपी हरजिंदर अस्पताल में भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु में विजय सरकार आते ही AIADMK का मुश्किल दौर, 4 और नेताओं ने छोड़ा साथ
तमिलनाडु में AIADMK के भीतर चल रही फूट लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पार्टी के चार पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की TVK में शामिल हो गए। उदुमलाई के राधाकृष्णन, एमसी संपथ, कदंबूर सी राजू और एनआर शिवपति चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय आए थे। पढ़ें पूरी खबर...
सुरक्षा परिषद की सदस्यता बड़ी जिम्मेदारी, भारत ने UN में पाकिस्तान को लगाई फटकार
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में जम्मू-कश्मीर का गलत जिक्र करने और राग अलापने के लिए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, न कि यह पक्षपातपूर्ण और झूठे विमर्श को फैलाने का मंच है। पढ़ें पूरी खबर...
जो पढ़ाया वही आ रहा काम, गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर ने दिया था कौन सा ज्ञान
पटना वाले जिस खान सर के पढ़ाने के अनूठे और मजेदार अंदाज का पूरा हिंदुस्तान मुरीद है आज वही खान सर कानून के गहरे पचड़े में बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। कभी क्लासरूम में खड़े होकर अपने छात्रों को कानून और पुलिस के दांव-पेंच सिखाने वाले खान सर को आज खुद उसी कानूनी ज्ञान की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कितने पढ़े-लिखे हैं?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस वक्त सुर्खियों में हैं। क्योंकि वो आज भारत आ चुके हैं और दिल्ली के जंतर-मंत पर पर बड़ा प्रदर्शन की तैयारी में है। उनकी मांग नीट, सीयूईटी, CBSE और SSC GD जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके कितने पढ़े-लिखे हैं और उनका करियर बैकग्राउंड क्या है। पढ़ें पूरी खबर...
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

