'केतन की खोपड़ी चकनाचूर थी और सिया एकदम शांत खड़ी थी' रेस्क्यू करने वाले शख्स का सनसनीखेज खुलासा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में रेस्क्यू टीम के सदस्य ने दावा किया कि शव की खोपड़ी बुरी तरह कुचली हुई थी और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उनका कहना है कि जहां मौके पर मौजूद लोग रो रहे थे, वहीं मंगेतर सिया गोयल शांत नजर आई। 

Ketan Siya Murder

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब उस रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बड़ा दावा किया है, जिसने लोहागढ़ किले से केतन का शव बाहर निकाला था। रेस्क्यू टीम के सदस्य के मुताबिक, केतन की खोपड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी और उसके हाथ-पैरों पर भी कई चोटों के निशान थे।

रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उनकी टीम लोहागढ़ किले पहुंची, जहां एक युवक का शव गहरी खाई में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया, "युवक के सिर पर बेहद गंभीर चोट थी। उसकी खोपड़ी कुचल चुकी थी और हाथ-पैरों पर भी कई चोटों के निशान थे। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी।"

शव निकालने के दौरान मंगेतर का व्यवहार देख सभी चौंके

सुनील गायकवाड़ ने एक और चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने बताया कि जब रेस्क्यू टीम शव निकाल रही थी, तब वहां मौजूद लोग रो रहे थे और घबराए हुए थे, लेकिन केतन की मंगेतर सिया गोयल बिल्कुल शांत दिखाई दे रही थी।

गायकवाड़ के मुताबिक, "सिया मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह न तो ज्यादा रो रही थी और न ही घबराई हुई लग रही थी। बाकी लोग जहां जोर-जोर से रो रहे थे, वहीं उसका व्यवहार काफी सामान्य था।"

जंगल के रास्ते निकाला गया शव

रेस्क्यू टीम ने बताया कि शव को खाई से बाहर निकालना आसान नहीं था। घने जंगल और खड़ी चढ़ाई के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुनील गायकवाड़ ने बताया कि पुलिस को सुबह 10:30 बजे सूचना मिली थी। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब दो घंटे चला और दोपहर 1:30 बजे शव को एंबुलेंस के हवाले किया गया।

हत्या से पहले और बाद में डिलीट कर दिए सभी चैट

उधर, जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले और बाद में अपने मोबाइल फोन की पूरी चैट हिस्ट्री और रीसायकल बिन तक खाली कर दिया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस अब मोबाइल डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

6 महीने में 2004 बार हुई थी बातचीत

पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन पिछले करीब छह महीने से लगातार संपर्क में थे। इस दौरान दोनों के बीच 2,004 फोन कॉल हुई थीं।

जांच में यह भी पता चला है कि हत्या वाले दिन दोनों एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर केतन की हत्या की अंतिम साजिश रची गई। यहीं यह भी तय किया गया कि लोहागढ़ किले की किस जगह से केतन को धक्का दिया जाएगा।

भाई से भी पूछताछ जारी

पुलिस अब सिया के भाई साहिल से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि साहिल ने ही सिया की मुलाकात चेतन से कराई थी।

करीब 10 घंटे की पूछताछ में साहिल ने पुलिस को बताया कि उसे कई महीनों से सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी थी। उसने अपनी बहन को यह रिश्ता खत्म करने की सलाह भी दी थी, क्योंकि उसकी सगाई केतन अग्रवाल से हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस सभी सबूत जुटाने में लगी है। शुरुआती जांच में दावा किया जा रहा है कि यह हत्या पहले से सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी और आरोपियों ने वारदात के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।