पुलिस पूछताछ में टूट गई सिया गोयल, उगल दिए सारे राज; बताया क्यों की केतन अग्रवाल की हत्या

लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
Follow us on Google News
share

लोहागढ़ किले से 400 फीट नीचे गहरी खाई में धक्का देने वाली सिया गोयल पुलिस पूछताछ में टूट गई। उसने और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने सारे राज उगल दिए। दोनों ने बताया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

Ketan Aggarwal Murder Case Siya Goel Chetan Chaudhary Accept They Killed Told Reason Infront of Police

Siya Goel Ketan Aggarwal Murder News: पुणे के लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में होने वाले पति केतन अग्रवाल को धक्का देने वाली उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके अलावा, सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने भी माना है कि हत्याकांड में वह भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या की।

न्यूज 18 ने बताया कि सिया और चेतन दोनों ही केतन को बीच रास्ते से हटाना चाहते थे। केतन बड़े बिजनेसमैन का बेटा था और उम्र महज 26 साल थी। उसके चचेरे मामा नरेंद्र मित्तल ने दूर की रिश्तेदारी में ही सिया गोयल से उसकी शादी तय करवा दी थी। केतन सिया के साथ काफी खुश था। कई वीडियो सामने आए, जिसमें वह बर्थडे सेलिब्रेशन के समय काफी खुश नजर आ रहे। सगाई होने के बाद सिया और केतन घूमने जाते थे। इसी तरह, वे पुणे के लोहागढ़ किले में घूमने गए थे, जहां से सिया ने केतन को 400 फीट ऊपर खाई से नीचे धक्का दे दिया। शुरुआत में यह हादसा लगा, लेकिन बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने उसे रास्ते से हटाने के लिए धक्का दिया था।

सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अगर सिया और केतन की शादी हो जाती तो चेतन और सिया के संबंध आगे नहीं बढ़ पाते। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने उसे बीच रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सिया और चेतन ने मिलकर योजना बनाई। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और फोन के जरिए लगातार बातचीत भी करते रहते थे।

फरवरी में हुई थी केतन और सिया की सगाई

सिया और केतन की सगाई इसी साल बड़ी धूमधाम से फरवरी में हुई थी। दोनों को ट्रेकिंग पर जाना बहुत पसंद था, इसी वजह से दोनों अक्सर घूमने जाते थे। हालांकि, कई बार केतन सिया को लेकर चिंतित भी रहता था। वह अपने पिता विशाल अग्रवाल से पूछता रहता था कि क्या उन्होंने सिया का बैकग्राउंड सही से चेक किया है? चूंकि, यह शादी दूर के रिश्तेदार में ही हो रही थी और मामा ने तय करवाई थी, इसलिए उन्हें बहुत शक नहीं था।

केतन की मौत पर दुखी थी सिया, फिर परिवार को कैसे शक

केतन के खाई से नीचे गिरने के बाद जब सिया गोयल काफी दुखी हुई और उसने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई, जिसमें लिखा कि तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, जबकि मैं तुमसे इतना ज्यादा प्यार करती थी? इस स्टोरी और सिया की अन्य पोस्ट से किसी को शक नहीं हुआ कि आखिर वही है, जिसने अपने होने वाले पति को धक्का देकर मार डाला। इसी वजह से शुरुआत में केतन के परिवार ने भी इसे हादसा माना, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद जब सिया उसके घर पहुंची। वहां पर केतन की बहन ने उससे कई सवाल जवाब किए। इसमें वह फंस गई और जो जवाब दिए, उससे केतन की बहन संतुष्ट नहीं हुई और उसको शक हो गया। यह बात उसने परिवार को बताई, जिसके बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया गया। पुलिस ने सिया गोयल के मोबाइल, डेटा, कॉल आदि रिकॉर्ड के जरिए जांच की तो पता चला कि सच्चाई कुछ और ही है। सिया ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुलिस पूछताछ में टूट गई सिया, उगल दिए सारे राज; बताया क्यों की केतन की हत्या