केतन को खाई में धक्का देने के बाद सिया गोयल के क्या थे पहले शब्द? किले के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया
केतन अग्रवाल को 400 फीट गहरी खाई से सिया गोयल ने धक्का दे दिया था। इस मामले में किले के सिक्योरिटी गार्ड ने अब सब बताया है कि आखिर सिया के पहले शब्द क्या थे।

पुणे के लोहागढ़ किले में घूमने गई सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इस मामले में अब किले के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया है कि जब केतन नीचे गिरा तो सिया के पहले शब्द क्या थे। उसने कहा था कि यहां कोई गिर गया है। वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। शुरुआत में मामला एक दुर्घटना का माना गया, लेकिन बाद में जब पुलिस शामिल हुई तो हत्या का मामला निकला।
एनडीटीवी से बात करते हुए लोहागढ़ किले के सिक्योरिटी गार्ड धीरज जाधव ने कहा, ''मैं यहां चीखें सुनने के बाद दौड़ा हुआ आया। जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो सिया गोयल ने सबसे पहले कहा कि यहां से कोई गिर गया है। मैंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।'' जाधव ने आगे बताया कि इस दौरान सिया हेल्प-हेल्प चिल्ला रही थी। जाधव ने बताया कि 24 घंटे किले की सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहते हैं और पास में ही पुलिस थाना भी है, लेकिन कई बार नेटवर्क इस इलाके में नहीं आता। वहीं, जब पूछा गया कि सबसे पहले उसने क्या देखा तो बताया कि वह अपनी जगह पर था, जब उसने किसी के चिल्लाने की आवाजें सुनीं।
उसने बताया कि जब वह वहां पर पहुंचा तो बाकी टूरिस्ट भी तब तक पहुंच चुके थे। सिया लगातार हेल्प चिल्ला रही थी और फिर उसने फोन करके पुलिस को जानकारी दी। बता दें कि यह पूरा मामला 18 जून का है। फरवरी महीने में सिया और केतन की सगाई हुई थी और इसी साल नवंबर में दोनों की शादी होनी थी। इस शादी के लिए 17 करोड़ रुपये का तो सिर्फ महल बुक किया गया था। केतन एक अमीर परिवार से था और रियल स्टेट का बिजनेस था। केतन के मामा ने दूर के रिश्ते में सिया गोयल से उसकी शादी तय करवाई थी।
केतन को घूमना और ट्रेकिंग बहुत पसंद थी
केतन को शुरुआत से ही ट्रेकिंग करने और घूमने का बहुत शौक था। दोनों अक्सर किले पर जाया करते थे। पहले भी सिया ने केतन को मारने की कोशिश की, लेकिन तब धक्का नहीं दे पाई। बाद में उसने वहां सांप था, इसलिए उसे हटाने की कोशिश की, कहकर बात छिपा ली। बाद में फिर लोहागढ़ किले ले गई और इस बार अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में सबको हादसा लगा, लेकिन जब केतन की बहन की सिया से बातचीत हुई तो उसे शक हुआ। मामला पुलिस में पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल फोन, लोकेशन ट्रैकिंग आदि की मदद से हत्या का पता चल गया।


